Weight Loss Tips: कई लोग शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए कई तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं। डाइट के साथ लगातार एक्सरसाइज कारगर साबित हो सकती है? बहुत से लोगों का ये सवाल होता है कि सवाल करते हैं कि वजन घटाने के लिए कौन सी डाइट सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकती है? पेट की चर्बी कैसे कम करें? ऐसे में अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और अपने बॉडी फैट को घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए 7 दिन का शाकाहारी डाइट प्लान बना सकते हैं। इस डाइट को लेने से आप सिर्फ 8 हफ्ते में लगभग 10 किलो वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं 7 दिनों तक अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल कर सकते हैं?
पहला दिन
अगर आप अपने शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत अजवाइन का पानी पीने से करें। नाश्ते में काले चने की चाट लें। इसके बाद रात के खाने से पहले एक केला खाएं। दोपहर के भोजन में चावल, सब्जियां, करी, दही और सलाद को शामिल कर सकते हैं। हल्के नाश्ते के लिए इसमें छाछ मिला सकते हैं। रात के खाने में उबले हुए स्प्राउट्स चाट ले सकते हैं। सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।
ये भी पढ़े- सर्दियों में स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकती हैं ये 7 चीजें, जानें डायटिशियन से बचाव के तरीके
दूसरा दिन
दूसरे दिन की शुरुआत जीरे का पानी पीने से करें। नाश्ते में वेजिटेबल क्विनोआ उपमा लें। दोपहर की भूख को ताजे पपीते से कंट्रोल करें। इसके बाद दोपहर के भोजन में दाल, क्विनोआ और भुनी हुई सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। शाम के नाश्ते के लिए ताजे नारियल पानी का आनंद लें। रात के खाने में पुदीने की चटनी के साथ टेस्टी बेसन का चीला और सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।
तीसरे दिन
सुबह के समय खाली पेट गर्म अजवाइन के पानी और पांच भीगे हुए बादाम से शुरुआत करें। नाश्ते में सब्जियों के साथ गाजर की सलाद का आनंद लें, ताजा संतरे का रस पिएं। दोपहर के भोजन में भूरे चावल और मूंग दाल से तैयार सब्जी खिचड़ी को शामिल कर सकते हैं। रात के खाने में बाजरे की रोटी के साथ कम तेल वाली सब्जी और अंत में गर्म तुलसी का पानी पिएं।
चौथा दिन
चौथे दिन सुबह अजवाइन के पानी से शुरुआत करें। इसके बाद नाश्ते में राजमा मखाना चाट लें। फिर साइड डिश के रूप में ताजे अमरूद का आनंद लें। दोपहर के भोजन में स्टर-फ्राइड टोफू चावल, प्याज का रायता और दाल ले सकते हैं। शाम को हल्के नाश्ते के लिए, छाछ एक अच्छा ऑप्शन है। रात के खाने में उबली हुई सब्जियों के साथ ग्रील्ड पनीर का सेवन कर सकते हैं और इसके बाद सोने से पहले ग्रीन टी पियें।
पांचवां दिन
दिन की शुरुआत पोषक तत्वों से भरपूर बादाम और अखरोट के मिश्रण के साथ हल्दी-काली मिर्च के पानी के डिटॉक्स ड्रिंक से करें। नाश्ते के लिए सांभर और चटनी के साथ उबली हुई रागी इडली लें। नाश्ते में फाइबर बढ़ाने के लिए सेब का आनंद भी लें। दोपहर के खाने में राजमा, चावल और पत्ता गोभी की सब्जि खाएं। रात के खाने में, टमाटर की चटनी के साथ कुरकुरे रागी डोसा का आनंद लें और सोने से पहले एक कप जीरा-मेथी-धनिया की चाय लें।
छठा दिन
अपनी सुबह की शुरुआत मेथी के पानी और उसके बाद पौष्टिक बीज मिश्रण से करें। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर ओट्स पनीर खाएं। दोपहर में भोजन में चावल, पालक, दही और ताजा सलाद खाएं। शाम के नाश्ते में राजमा चाट खाएं। रात्रिभोज में रागी पुलाव के साथ दाल को शामिल कर सकते हैं और अंत में एक कप जीरा, सौंफ और धनिये की चाय पिएं।
सातवां दिन
अपनी सुबह की शुरुआत क सौंफ के पानी और मुट्ठी भर कद्दू के बीज के साथ करें। नाश्ते में वेजिटेबल बेसन पनीर को मूंगफली की चटनी के साथ लें। दोपहर के भोजन में क्विनोआ के साथ राजमा करी और एक ताजा मिक्स सब्जी और सलाद को शामिल करें। शाम के नाश्ते में 30 ग्राम भुने हुए चने का आनंद लें। रात के खाने में मल्टीग्रेन रोटी के साथ कम तेल वाला बैंगन भरता और दिन के अंत में गर्म जीरा पानी पिएं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
4 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
6 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines