Weight Loss Tips: वजन कम करना लोगों के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। इसके लिए लोग डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक को हेल्दी रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करते हैं, तो इससे आपको पेट की चर्बी कम करने और वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। सुबह के समय ली जाने वाली डाइट आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखती है। इसके लिए आप कई तरह की ड्रिंक पी सकते हैं। इसके आपका मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप अपनी डाइट में कौन-कौन सी ड्रिंक को अपनी सुबह की डाइट में शामिल कर सकते हैं?
पानी के साथ सेब साइडर सिरका
सेब साइडर सिरका (ACV) भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर में मेटाबॉलिज्म को नेचुरल तरीके से बढ़ाता है। नुट्रिशन एक्सपर्ट और वेलनेस कोच अवनी कौल बताती हैं कि एसीवी में एसिटिक एसिड होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल और भूख को कम करता है। ये एएमपीके को एक्टिव करने में भी मदद कर सकता है, जो फैट बर्न को बढ़ावा देने वाला एक एंजाइम है। एसीवी को हमेशा पानी के साथ मिलाकर पीना चाहिए, क्योंकि बिना पानी के साथ लेने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है और पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
अदरक और हल्दी की चाय
अदरक और हल्दी दोनों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक में मौजूद जिंजरोल और हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक कंपाउंड फैट को कम करने में मदद करते हैं। नुट्रिशन एक्सपर्ट बताती हैं कि ये दोनों मसाले बेहतर पाचन और पोषक तत्वों के अब्सॉर्प्शन को बढ़ावा देते हैं। ये फैट ऑक्सीकरण में भी मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं।
जीरा पानी
नुट्रिशन एक्सपर्ट और वेलनेस कोच अवनी कौल बताती हैं कि जीरा पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। उन्होंने आगे कहा ये इंसुलिन को बेहतर बनाता है और थर्मोजेनेसिस को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद करता है। एक्सपर्ट बताती है कि कोई भी ड्रिंक अकेले फायदेमंद नहीं हो सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड को जरूर शामिल करें और हर रोज अपने शरीर को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं इसके लिए आप हर रोज 7 से 8 गिलास पानी पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 hr agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
2 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
15 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
19 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
19 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines