Weight loss Recipe: वजन कम करना है? लेकिन इस दौरान क्या खाना सही और क्या नहीं इसके लिए परेशान रहते हैं? तो आप वजन कम करने के लिए ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं। ब्राउन राइस सेहत के लिए फायदेमंद होता है, शुगर के मरीज से लेकर वजन कम करने या फिर खुद को फीट रखने के लिए ब्राउन राइस खा सकते हैं।
आज हम आपके लिए ब्राउन राइस की दो टेस्टी और हेल्दी रेसिपी लेकर आए हैं। इसके जरिए आप अपना वजन भी घटा (Weight loss Recipe in Hindi) सकते हैं और स्वाद भी बढ़ा सकते हैं। आइए ब्राउन राइस की रेसिपी (Brown Rice Recipes) जानते हैं।
ब्राउन राइस पुलाव की सामग्री (Brown Rice Pulao Ingredients)
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टेबल स्पून घी
- 3 लौंग
- ½ टी स्पून चीनी
- 1 बड़े आलू
- 2 टी स्पून नमक
- ½ कप हरी मटर
- 2 कप ब्राउन राइस
- 1 इंच दालचीनी स्टिक
- ½ कप कटे हुए प्याज
- ½ कप कटी हरी बीन्स
- 1 कप फूलगोभी के फूल
- ½ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून गरम मसाला पाउडर
ब्राउन राइस पुलाव रेसिपी की सामग्री (Brown Rice Pulao Recipe)
ब्राउन राइस पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले ब्राउन राइस को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। प्रेशर कुकर में घी गरम करें। पानी के साथ प्रेशर कुकर में चावल डालें। नमक, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी को चम्मचे की मदद से चलाकर मिला लें। अब कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। प्रेशर अपने आप निकलने दें। इस तरह से ब्राउं
ब्राउन राइस पुलाव खिचड़ी की सामग्री (Brown Rice Khichdi Ingredients)
- 2 टीस्पून घी
- 1 टीस्पून जीरा
- 1/2 टीस्पून हींग
- 2 लौंग ब्राउन राइस
- 1 कप हरी मूंग दाल
- 1/2 कप ब्राउन राइस
-
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
ब्राउन राइस पुलाव खिचड़ी रेसिपी (Brown Rice Khichdi Recipe)
हरी मूंग दाल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें। पानी निकाल कर अलग रख दें। प्रेशर कुकर में घी गरम करके उसमें डालें जीरा, हींग, हल्दी पावडर, लौंग और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड तक भूनें। चावल-दाल का मिश्रण, नमक और पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 4 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें। भाप को अपने आप निकलने दें। इसके बाद गर्मा-गर्म परोस दें।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
44 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines