Weight loss Recipe: वजन कम करना है? ट्राई करें ये ब्राउन राइस रेसिपी...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Weight loss Recipe: वजन कम करना है? लेकिन इस दौरान क्या खाना सही और क्या नहीं इसके लिए परेशान रहते हैं? तो आप वजन कम करने के लिए ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं। ब्राउन राइस सेहत के लिए फायदेमंद होता है, शुगर के मरीज से लेकर वजन कम करने या फिर खुद को फीट रखने के लिए ब्राउन राइस खा सकते हैं।
आज हम आपके लिए ब्राउन राइस की दो टेस्टी और हेल्दी रेसिपी लेकर आए हैं। इसके जरिए आप अपना वजन भी घटा (Weight loss Recipe in Hindi) सकते हैं और स्वाद भी बढ़ा सकते हैं। आइए ब्राउन राइस की रेसिपी (Brown Rice Recipes) जानते हैं।
ब्राउन राइस पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले ब्राउन राइस को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। प्रेशर कुकर में घी गरम करें। पानी के साथ प्रेशर कुकर में चावल डालें। नमक, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी को चम्मचे की मदद से चलाकर मिला लें। अब कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। प्रेशर अपने आप निकलने दें। इस तरह से ब्राउं
हरी मूंग दाल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें। पानी निकाल कर अलग रख दें। प्रेशर कुकर में घी गरम करके उसमें डालें जीरा, हींग, हल्दी पावडर, लौंग और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड तक भूनें। चावल-दाल का मिश्रण, नमक और पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 4 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें। भाप को अपने आप निकलने दें। इसके बाद गर्मा-गर्म परोस दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: