Weight Loss Diet: खजूर पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपर फूड है, जो आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इहमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह रिफाइंड शुगर का एक बेहतरीन ऑप्शन है। खजूर आपके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है और आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही अगर आप खजूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। यहां जानते हैं आप किन-किन तरीकों से अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर सकते हैं।
नेचुरल स्वीटनर
खजूर एक नेचुरल स्वीटनर है, जो जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। स्मूदी और डेसर्ट में आप रिफाइंड चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको मीठा खाने की क्रेविंग को कम करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता हैं और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- 30 दिनों में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल होगा कम! आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 Seeds
प्री-वर्कआउट स्नैक
खजूर वजन घटाने के लिए एक बेहतरिन प्री-वर्कआउट स्नैक है। नेचुरल शुगर, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर अपको लगातार एनर्जी देता है और थकान कम करता है। साथ ही मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले 2-3 खजूर पानी या बादाम के दूध के साथ खा सकते हैं।
एनर्जी बॉल्स
खजूर से आप घर पर ही एनर्जी बॉल्स बना कर उसका सेवन कर सकते है। यह आपको एनर्जी देने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप खजूर को बादाम, अखरोट, चिया अलसी बीज और हेल्दी फैट जैसे- नारियल का तेल, मूंगफली का तेल या फिर मक्खन मिलाकर आप एनर्जी बॉल्स तैयार कर सकते हैं। खजूर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और भूख कम लगती है।
खजूर और दूध
खजूर और दूध रात को सोते समय आराम देने वाली जोड़ी है, जो पाचन और आराम को बढ़ावा देती है। खजूर में मौजूद प्राकृतिक शर्करा दूध के कैल्शियम को संतुलित करती है, साथ ही अवशोषण को आसान बनाती है और पाचन तंत्र को शांत करती है। सोने से 30 मिनट पहले 2 से 3 खजूर गर्म दूध के साथ खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मशरूम में छुपे हैं कई राज, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines