Weight Loss Tips: अपने वजन को लेकर हर कोई चिंता में रहता है, किसी को वजन बढ़ाना है तो किसी को वेट लॉस करना है। दोनों के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने पड़ते हैं। वजन घटाने के लिए लोग जिम जाते हैं या फिर डाइटिंग करते हैं, मगर फिर भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं हो पाता है। कुछ ऐसे भी लोग है जो ये सब शुरू तो करते हैं लेकिन पूरा नहीं कर पाते। वेटलॉस थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं, इसके लिए हम आपको ऐसी 7 टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप 3 महीने से भी कम समय में 10 किलो तक वेटलॉस कर सकते हैं।
वेटलॉस करने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स
फ्राइड और पैक्ड फूड्स से दूरी
वेटलॉस करने के लिए सबसे पहले तले-भूने खाने से दूरी बनाए, घर में रखी पैकेट बंद नमकीन, चिप्स जैसी चीजों को रखना बंद कर दें। चॉक्लेट और मिठाइयों का सेवन बंद कर दें। मैदे से बनी चीजों को खाने से भी परहेज करें।
प्रोटीन का सेवन करें
अपनी डाइट में प्रोटीन एड करना सबसे जरूरी है। आपको दिनभर में अपनी तीनों मिल्स के साथ प्रोटीन इनटेक करना होगा। इसके लिए आप ये डाइट फॉलो कर सकते हैं, जैसे-नाश्ते में टोफू या ऑमलेट खाएं। लंच में चिकन, एगव्हाइट या फिर दही को खाने के साथ खा सकते हैं। डिनर में दाल, चिकन और अंडे का सेवन कर सकते हैं।
lose weight
वॉक करें
वेटलॉस के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। इसके लिए आप रोज वॉक कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए आपको रोजाना लगभग 8 से 10 हजार कदम चलने होंगे। स्टेप्स काउंट करने के लिए स्मार्टवॉच या फिर मोबाइल फोन में मौजूद फीचर्स आपकी मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-संबंध बनाना न पड़ जाए भारी! जानें Unwanted Pregnancy और STD इन्फेक्शन को रोकने के तरीके
सलाद
अपने खाने में सलाद व हरी सब्जियों को भी जगह दें, सलाद खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, फाइबर से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है। इसलिए खाने के साथ एक कटोरी सलाद भी जरूर खाएं।
खूब पानी पिएं
पानी हेल्दी बॉडी के जरूरी है, हर किसी को हाइड्रेटिड रहने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए। वेटलॉस में भी पानी सहायक है, एक दिन में लगभग 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं।
भरपूर नींद
वेटलॉस के लिए आपको 7-8 घंटे की नींद रोज लेनी चाहिए, ऐसा करने से आपके पूरे दिन का रूटीन बढ़िया रहेगा। अच्छी नींद के लिए सोने से पहले चाय-कॉफी न पिएं, करीब 4-5 घंटे पहले ही इन चीजों का सेवन करना सही रहेगा। सोने से ठीक पहले पानी पीने से भी बचना चाहिए। बेहतर नींद के लिए रूम में अंधेरा करके सोना फायदेमंद रहेगा।
शराब के सेवन से परहेज
शराब और धूम्रपान से पूरे 3 महीने के लिए दूरी बना लें, शराब वेट बढ़ाने के साथ-साथ कई अन्य गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं। शराब के सेवन से भूख बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Mental Health: मूड ऑफ को पल में ठीक कर देंगे ये 6 हेल्दी फूड्स, शरीर में बढ़ाए डोपामिन लेवल
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
7 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
11 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
15 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
17 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines