Weight Gain Causes: ये 5 कारण अचानक बढ़ा सकते हैं आपका वजन, जानें कैसे

Weight Gain Causes: कई लोग उम्र बढ़ने के साथ-साथ वजन बढ़ने से भी परेशान रहते हैं। इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते है, जिसे समय पर पहचानना जरूरी होता है।

Weight Gain Causes

Weight Gain Causes

विज्ञापन

Weight Gain Causes: उम्र बढ़ने के साथ वजन का बढ़ना आम बात है, लेकिन इससे जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे की उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगती है। स्लो एक्टिविटीज, नेचुरल लॉस ऑफ मसल्स मास, स्लो मेटाबॉलिज्म आदि कई कारणों से अचानक ही आपका वजन बढ़ने लगता है। अगर आपका भी वजन बढ़ने लगा है। इसके पीछे हार्मोनल असंतुलन, थायरॉयड या अन्य अन्य कई वजह भी हो सकती है।

मेनोपॉज

महिलाओं में मेनोपॉज शुरू होने से पहले के समय को पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। ये महिलाओं में आम तौर पर 40 वर्ष के बाद शुरू होता है। पेरिमेनोपॉज फेज में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसमें से एक वजन का बढ़ना भी है। साथ ही इस दौरान हॉट फ्लैशेज, सेक्सुअल डिजायर में कमी और अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं।

विज्ञापन

स्ट्रेस और एंग्जायटी

जब आपको ज्यादा एंग्जाइटी या स्ट्रेस हो जाता है, तो ये भी वजन बढ़ने कारण हो सकते हैं। तनाव के दौरान कोर्टिसोल हार्मोन का सीक्रेशन ज्यादा होने लगता है और इसके कारण शरीर में एनर्जी और फैट जमा होने लगते हैं। जब कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल लंबे समय तक हाई रहता है, तो वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

पीसीओडी

पीसीओडी  के दौरान हार्मोन में बदलाव होने लगते हैं, जिसके कारण वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। अनियमित पीरियड्स की वजह से इंसुलिन खराब हो जाता है। इसके लिए आप अपनी रूटिन में कुछ हेल्दी बदलाव कर इस पर कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन

नींद की कमी

अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है। नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे आप अधिक खाना खाते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

हार्मोनल अनबैलेंस

हार्मोन में बदलाव, जैसे कि थाइरोइड की समस्याएं, इंसुलिन प्रतिरोध या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। महिलाओं में गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान भी हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो वजन पर असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ