Wedding Hacks: शादियों का मौसम हो या कोई खास त्योहार, मेहंदी हर किसी के लिए खास और जरूरी होती है. हर लड़की और महिला चाहती है कि उसके हाथों की मेहंदी सिर्फ खूबसूरत दिखे ही नहीं, बल्कि इसका रंग गहरा और लंबे समय तक टिका रहे. लेकिन अक्सर मेहंदी लगाने के बाद रंग अपेक्षा के मुताबिक गहरा नहीं आता, जिससे उत्साह थोड़ी कम हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि मेहंदी का रंग हल्का या फीका रह जाता है तो आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार हैक्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने हाथों की मेहंदी का रंग गहरा और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकती हैं.
मेहंदी हैक्स | Mehndi Hacks
गर्म पानी में हाथ भिगोना
मेहंदी लगाने के बाद हाथों को थोड़ी देर गर्म पानी में भिगोने से रंग जल्दी और गहरा चढ़ता है. यह मेहंदी के नेचुरल रंग को एक्टिवेट करने में मदद करता है. आप जब भी मेहंदी लगाएं तो इस तरह गर्म पानी में हाथों को जरूर भिगोकर कुछ देर रखें.
हाथों को गर्म रखना
मेहंदी लगाने के बाद हाथों को हल्का गर्म रखने से रंग तेज और गहरा आता है. आप हाथों को हल्की धूप में रख सकती हैं या हीट पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो सकता है.
नारियल या सरसों का तेल लगाना
मेहंदी पूरी तरह सूखने और हटाने के बाद हाथों पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं. ऐसा करने से रंग लंबे समय तक गहरा और चमकदार रहता है. इसके साथ ही तेल मेहंदी के रंग को लॉक कर देता है.
ये भी पढ़ें-सर्दियों में ग्लिसरीन में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, फेस पर आएगा ग्लो, ड्राइनेस भी होगी गायब
नीम के पत्ते या गुलाबजल मिलाएं
मेहंदी के पेस्ट में थोड़ा गुलाबजल या नीम के पत्ते मिलाने से रंग कई गुना गहरा आता है. नीम की प्राकृतिक गुण त्वचा को साफ करते हैं और मेहंदी के रंग को बेहतर तरीके से एक्टिवेट करने में भी काफी ज्यादा मददगार होते हैं.
मेहंदी लगाने के बाद रात भर छोड़ें
मेहंदी को जितना लंबे समय तक हाथों पर रखा जाएगा, रंग उतना ही गहरा आएगा. कोशिश करें कि मेहंदी कम से कम 6-8 घंटे या पूरी रात हाथों पर लगी रहे. रात भर रखने से मेहंदी की प्राकृतिक पिगमेंट त्वचा में अच्छी तरह से एब्जॉर्ब हो जाती है और गहरा रंग आता है.
ये भी पढ़ें-Haldi Trending Lehnga: हल्दी फंक्शन में पीला नहीं पहने इन ट्रेंडी कलर का लहंगा, दिखेंगी सबसे अलग
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
2 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
5 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
8 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
12 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines