हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hand Accessories: शादी में जाना है लेकिन नहीं लगाना चाहतीं मेहंदी, ट्राई करें ये हैंड एक्सेसरीज

Trending Wedding Fashion: शादी का सीजन आ ही चुका है. लोगों की तैयारियां भी जोरों-शोरों पर हैं. इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने हाथों में मेहंदी लगाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कि आप शादी में मेहंदी की जगह किन एक्सेसरीज को ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन
ये हैंड एक्सेसरीज आपके लुक को बनाएंगी परफेक्ट. Image Source Pinterest

Wedding Fashion: शादी का मौसम आते ही खुशियों और तैयारियों का दौर शुरू हो जाता है. कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक, हर चीज़ को खास बनाने की कोशिश की जाती है. लेकिन जब बात मेहंदी की आती है, तो कुछ लोग इसे लगाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो अपने हाथों में मेहंदी (Mehndi) नहीं लगाना चाहते, तो चिंता की बात नहीं है. आइए जानते हैं ऐसी खूबसूरत एक्सेसरीज (Hand Accessories) के बारे में, जिन्हें पहनकर आप बिना मेहंदी लगाए भी अपने हाथों को शादी के लुक के लिए आकर्षक बना सकती हैं.

मेहंदी की जगह ट्राय करें ये एक्सेसरीज | Try These Accessories Instead Of Mehndi

वाइट हेना स्टोन मेहंदी

आप चाहें तो शादी में इस मेहंदी के ट्रेंड को भी फॉलो कर सकती हैं. ये दिखने में काफी सुंदर और अलग सी लगती है, साथ ही आपके लुक में भी जान भर देती है. ये स्टोन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे जिन्हें आप अपना सकती हैं.

कुंदन मेहंदी

कुंदन मेहंदी का चलन जोरों-शोरों पर है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो मेहंदी लगाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आप इस तरह से अपने हाथों को कुंदन मेहंदी की मदद से सजा सकती हैं और अपने लुक को और भी निखार सकती हैं.

विज्ञापन

हैंड चेन

शादी हो या कोई भी फंक्शन, मेहंदी हाथों में रौनक ला देती है. अगर आप मेहंदी लगाने की शौकीन नहीं हैं, तो आप इस तरह की हैंड चेन ले सकती हैं. ये आपके हाथ को भरा हुआ दिखाएगी, साथ ही लुक को और भी निखार देगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Famous Market: शादी के लिए लेना चाहते हैं डिजाइनर लहंगा या शेरवानी? दिल्ली के ये 5 मार्केट है शॉपिंग के लिए बेस्ट

विज्ञापन

हाथ फूल

हाथ फूल शादियों में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं. अगर आप चाहें, तो मेहंदी की जगह हाथ फूल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. ये काफी आकर्षक और पारंपरिक लुक देता है.

आलता स्टोन मेहंदी

आप चाहें तो आलता मेहंदी स्टोन डिजाइन को अपना सकती हैं. ये बहुत ही सुंदर लगती है, साथ ही लुक को निखारने में काफी ज्यादा मददगार होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: शादी में कितना Age Difference है सही, आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola