Wearing Socks While Sleeping: सर्दियों में मोजे पहनकर सोना सही या नहीं? जानें नुकसान और फायदे

Wearing Socks In Winter: सर्दियों के मौसम में कई लोग मोजे पहनकर सोना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग को बिना मोजे के सोना पसंद होता है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि इसके फायदे और नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।

Wearing Socks In Winter

Wearing Socks In Winter

विज्ञापन

Wearing Socks In Winter: सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है। ठंड की वजह से कई बार हम मोज़े पहनकर अपने कंबल में दुबके रहते हैं। वहीं कुछ लोग अच्छी नींद लेने के लिए नंगे पैर सोना पसंद करते हैं। अब सवाल ये उठता है कि सोते समय मोजे पहनना फायदेमंद है या नुकसानदायक। सर्दियों में सोते समय पर मोजे पहनना है या नहीं, ये कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे कि नींद की क्वालिटी, पैरों की हेल्थ और व्यक्तिगत आराम। हमारी नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए, सोते समय शरीर ठंडा हो जाता है। ऐसे में मोजे पहनना हमें आराम देता है। आइए जानते हैं सर्दियों में मोजे पहनकर सोने के कुछ फायदे और नुकसान…

सोते समय मोजे पहनने के फायदे

अगर आप सोते समय मोजे पहनते हैं, तो ये उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो हाथ-पैरों में ब्लड सर्कुलेशन की समस्या से परेशान हैं। जब आपके पैर गर्म होते हैं तो शरीर को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इससे आपका सर्कैडियन कंट्रोल में रहता है। मोजे की आरामदायक गर्मी उनके सोने के माहौल को आरामदायक बनाती है, जिससे उन्हें आराम मिलता है और रात में अच्छी नींद आती है। ठंड के मौसम में, ऊन से बने थर्मल मोजे गर्मी बनाए रखने में खास रूप से अच्छे होते हैं, जो जीवन रक्षक की तरह काम करते हैं।

विज्ञापन

सोते समय मोजे पहनने के नुकसान

सर्दियों में मोजे पहनकर सोना कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। खराब तरीके से बने मोजे पहनकर सोने से होने से भी असुविधा हो सकती है। जो मोजे बहुत ज्यादा खराब क्वालिटी या जो ऐसी चीज से बनी हो जिसमें हवा पास न होता हो वे ब्लड सर्कुलेशन को रोक सकता है। इससे आपके पैरों में पसीना आता है जिससे जलन या फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ