फलों और सब्जियों में मौजूद पेस्टिसाइड्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Fruits and Vegetables Cleaning Tips: फल और सब्जियां खाने की चीजों में सबसे शुद्ध मानी जाती हैं लेकिन पेस्टिसाइड वाले फल-सब्जी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं हालांकि, इनका प्रयोग फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है लेकिन शरीर में जाने के बाद ये उल्टा असर दिखा सकती है। इन पांच तरीकों से साफ करें फल और सब्जियां।

Fruits and Vegetables Cleaning Tips

Fruits and Vegetables Cleaning Tips

विज्ञापन

Fruits and Vegetables Cleaning Tips: खाने-पीने की चीजों में केमिकल और हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल होना आम हो गया है, इससे फल और सब्जियां भी अछूते नहीं है। इनमें भी पेस्टिसाइड्स का प्रयोग किया जाता है। पेस्टिसाइड्स ऐसी चीज है जो फलों और सब्जियों पर से सामान्य तरीके से साफ करने के बाद भी नहीं हटते, हालांकि पेस्टिसाइड का इस्तेमाल फल-सब्जियों को कीड़ों से बचाने के लिए किया जाता है मगर ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। पेस्टिसाइड  वाली सब्जियों और फलों को खाने से सांस की दिक्कतें, स्किन इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकता है। चलिए आपको पेस्टिसाइड वाले फलों और सब्जियों को साफ करने का सही तरीका बताते हैं। इनकी मदद से काफी हद तक पेस्टिसाइड साफ हो जाएंगे।

इन पांच तरीकों से साफ करें फल-सब्जियां

ठंडे चलते पानी की मदद लें

सबसे आसान और असरदार तरीका है बाजार से खरीदी हुई फलों और सब्जियों को ठंडे और चलते हुए पानी से धोएं। इसके लिए आपको चलते पानी के नल के नीचे सब्जियों को कुछ मिनटों के लिए रखना होगा, आलू, गाजर जैसी सब्जियों को आप हल्के हाथों से रगड़कर भी साफ कर सकते हैं। पत्तेदार सब्जियों को अलग से साफ करें।

विज्ञापन

वेजिटेबल ब्रश का यूज करें

बाजार में कई सारे मुलायम ब्रिसल्स वाले ब्रश मिलते हैं जो फलों और सब्जियों को धोने में काम आती है। इसकी मदद से आप सेब, खीरा और टमाटर को हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर सकते हैं। ये ब्रश पेस्टिसाइड ही नहीं धूल-मिट्टी और जमी गंदगी को भी निकाल देते हैं।

विनेगर

सब्जियों और फलों को धोने के लिए विनेगर भी यूज कर सकते हैं। विनेगर ऐसा सॉल्यूशन है जो सब्जियों से कीटाणुओं को खत्म करता है और पेस्टिसाइड हटाने में 99% तक रिजल्ट दे सकता है। विनेगर से सब्जियां धोने के लिए आपको एक बड़े बर्तन में पानी और विनेगर मिक्स करना होगा। अब इस लिक्विड में सब्जियां डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन
fruits and vegetables cleaning tips

fruits and vegetables cleaning tips

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में भी ऐसे एजेंट्स मौजूद होते हैं जो पेस्टिसाइड साफ करने में कारगर माने जाते हैं। इसे ऐसे इस्तेमाल करें, पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और सब्जियों को डूबोएं। 15 मिनट बाद इनमें से सब्जियों को निकालकर एकबार ठंडे पानी से धो लें

विज्ञापन

गुनगुना पानी और नमक

सब्जियों और फलों को धोने के लिए गुनगुने पानी और नमक का एक घोल तैयार करें। ध्यान रहें कि पानी गुनगुना ही, इस घोल में सब्जियां और फल डालकर 10 मिनट के लिए रख दें। अगर आप सेंधा नमक का यूज करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ