Ways to clean floors: कई लोगों के लिए फर्श साफ करना बहुत मुश्किल का काम होता है। कभी-कभार फर्श पर चिकनाई और जिद्दी दाग-धब्बे पड़ जाते हैं, जिन्हें साफ करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। फर्श को अगर साफ न किया जाए, तो फर्श काले पड़ने लगते हैं। अगर आपको भी ये ही समस्या हो रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आप मिनटों में फर्श से जिद्दी दाग-धब्बे साफ कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- सावधान! एक्सरसाइज करते समय दिखें ये 4 संकेत तो खतरे में है दिल
टाइल्स की कैसे करें सफाई?
अगर आपके भी घर की टाइल्स काली पड़ने लगी है, तो इसके लिए आप घर में फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको तीन चीजें चाहिए होंगी। सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें 2 चम्मच डिश सोप डालें और उसे अच्छे से मिक्स करें। फिर उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 छोटा कप सिरका मिला लें। अगर आप रोजाना इस लिक्विड से टाइल्स को साफ करेंगे, तो कुछ ही समय में आपकी टाइल्स शीशे की तरह चमक उठेंगी।
लैमिनेटेड फ्लोर को कैसे करें साफ?
लैमिनेटेड फ्लोर को ध्यान से साफ करना पड़ता है, नहीं तो वो खराब भी होने लगता है। इसलिए लैमिनेटेड फ्लोर को कभी भी बेकिंग सोडा से साफ नहीं करना चाहिए। फ्लोर को साफ करने के लिए सबसे पहले आप एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। फिर उसमें दो कप सिरका और 6 से 10 ड्रॉप एसेंशियल ऑयल मिला लें। इसके बाद इस पानी से पोछा लगाएं। अगर आप रोजाना इस पानी से फ्लोर को साफ करेंगे तो फ्लोर को थोड़ा सा भी नुकसान नहीं होगा।
मार्बल फ्लोरिंग को किस चीज से साफ करें?
मार्बल फ्लोर को सावधानी से साफ करना पड़ता है, नहीं तो इसकी रंगत चली जाती है। मार्बल फ्लोरिंग को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में 2 से 3 कप गुनगुना पानी लें। फिर उसमें 1/4 कप रबिंग अल्कोहल और 3 से 4 ड्रॉप डिश वॉश को मिला लें। उसे अच्छे से मिक्स करें और इस पानी से पोछा लगाएं।
हार्डवुड फ्लोर को चमकाने के लिए क्या करें?
अगर आपके घर में हार्डवुड का फ्लोर लगा हुआ है, तो उसे सावधानी से साफ करें। नहीं तो फ्लोर पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। इसके अलावा हार्डवुड फ्लोर को साफ करने के लिए माइल्ड इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें, ताकी फर्श की पॉलिश भी खराब न हो। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। फिर उसमें 1 नींबू का रस और 3 से 4 कप ऑलिव ऑयल मिला लें। इसके बाद इस पानी से पोछा लगाएं।
ये भी पढ़ें- नहीं बढ़ रही बच्चे की लंबाई? तो हाइट बढ़ाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
43 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
2 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
5 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
19 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
21 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
22 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
23 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
23 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines