Watermelon Juice Recipe: गर्मियों का मौसम है और तरबूजों की हर जगह खूब भरमार है। कुछ लोगों को तरबूज खाना पसंद होता है तो कुछ को तरबूज का जूस। इसलिए आज हम आपको तरबूज का जूस बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
बता दें कि तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और ये लू से बचाएगा। साथ ही इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं तरबूज का जूस।
तरबूज का जूस बनाने के लिए जरूरी सामग्री
तरबूज- 02 नग (मीडियम साइज), नींबू- 01 नग, बर्फ के टुकड़े- 01 कप, शक्कर- स्वादानुसार (इच्छानुसार)।
ऐसे बनाएं तरबूज का जूस (तरबूज का शरबत बनाने की विधि)
तरबूज का जूस या शरबत बनाने के लिए आपको सबसे पहले तरबूज लेना है। इसके बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे एक साफ कपड़े से पोंछ लें। फिर इसके अंदर से गूदा निकाल लें और इसका बाहरी पार्ट फेंक दें।
इसके बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसके अंदर के बीजों को बहार निकाल लें। इसके बाद एक जार में डालकर इन्हें अच्छे से पीस लें। इसके बाद तरबूज के जूस को एक बाउल में बाहर निकाल लें।
इसके बाद नींबू को इस जूस में निचोड़ लें और फिर इसमें अपने हिसाब से शक्कर डाल लें और एक बड़े चम्मच से चलाकर मिला लें। इसके साथ ही आपका तरबूज का जूस बनकर तैयार हो चुका है। आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं और इसके बाद आप इसे सर्व करें।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
14 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
15 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
20 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines