Watermelon Juice Recipe: गर्मी से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं तरबूज का जूस, जानें विधि
Edited By Nancy Tomar

Watermelon Juice Recipe
Edited By Nancy Tomar

Watermelon Juice Recipe
Watermelon Juice Recipe: गर्मियों का मौसम है और तरबूजों की हर जगह खूब भरमार है। कुछ लोगों को तरबूज खाना पसंद होता है तो कुछ को तरबूज का जूस। इसलिए आज हम आपको तरबूज का जूस बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
बता दें कि तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और ये लू से बचाएगा। साथ ही इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं तरबूज का जूस।
तरबूज- 02 नग (मीडियम साइज), नींबू- 01 नग, बर्फ के टुकड़े- 01 कप, शक्कर- स्वादानुसार (इच्छानुसार)।
तरबूज का जूस या शरबत बनाने के लिए आपको सबसे पहले तरबूज लेना है। इसके बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे एक साफ कपड़े से पोंछ लें। फिर इसके अंदर से गूदा निकाल लें और इसका बाहरी पार्ट फेंक दें।
इसके बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसके अंदर के बीजों को बहार निकाल लें। इसके बाद एक जार में डालकर इन्हें अच्छे से पीस लें। इसके बाद तरबूज के जूस को एक बाउल में बाहर निकाल लें।
इसके बाद नींबू को इस जूस में निचोड़ लें और फिर इसमें अपने हिसाब से शक्कर डाल लें और एक बड़े चम्मच से चलाकर मिला लें। इसके साथ ही आपका तरबूज का जूस बनकर तैयार हो चुका है। आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं और इसके बाद आप इसे सर्व करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: