Health Tips: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। लेकिन सर्दियों में मौसम ठंडा होने के कारण हमें प्यास कम लगती है और हम पानी कम पीते हैं। जिस वजह से हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फलों, सब्जियों और जूस को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि आपके शरीर को दिन में 3 से 4 लीटर पानी की जरूरत होती है, जो आपको कई बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं हाइड्रेट रहने के लिए आप किन-किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
ग्रेपफ्रूट
ग्रेपफ्रूट कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने के साथ-साथ पानी की कमी को भी दूर करता है, क्योंकि इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। इस फल में मौजूद पोषक तत्व क्रेविंग को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी पीते हैं गलत तरीके से पानी? जानें सही समय और तरीका
टमाटर
हमारे देश में टमाटर हर मौसम में खाया जाता है जिसे सब्जियों, सलाद, सॉस और चटनी के अलावा बहुत सारे फूड्स के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से हमारी बॉडी में पानी की जरूरत पूरी होती है। साथ ही ये आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा टमाटर में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो बॉडी को कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचाता है।
पालक
इस हरी पत्तेदार सब्जियों में पानी की मात्रा लगभग 93 प्रतिशत तक होती है। ये आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आयरन की कमी को पूरा करता है। पालक भी आपके इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी और काफी फायदेमंद भी होता है।
दही
दही पानी की कमी पूरा करने का एक अच्छा सोर्स है। एक कप दही में 75 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही ये जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हमें हेल्दी बनाए रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।
स्ट्रॉबेरी
तरबूज के बाद सबसे ज्यादा पानी स्ट्रॉबेरी में होता है। साथ ही फैट फ्री और लो कैलोरी वाला फल है, भूख को कंट्रोल कर वजन कम करता है। इसे खाने से भी शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फास्फोरस, पोटेशियम और फाइबर आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
ये भी पढ़ें- कौन-सा डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा फायदेमंद? जानिए
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
40 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines