Walnuts Benefits: अखरोट है स्किन के सफेद धब्बों के लिए रामबाण, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Walnuts Benefits: अगर आपके भी चेहरे पर सफेद धब्बे हैं, तो अखरोट इसके लिए एक रामबाण इलाज साबित हो सकता है। इसके लिए आप घर पर ही इसका पेस्ट तैयार कर सकते हैं।

Walnuts Benefits

Walnuts Benefits

Walnuts Benefits:  सफेद धब्बे त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है और आमतौर पर इसे लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। ये छोटे सफेद धब्बों के रूप में दिखाई दे सकते हैं, जो  आंखों और मुंह के आस-पास के आसपास मौजूद होते हैं। कई बार ये हाथों, पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों पर नजर आ सकते हैं। सफेद धब्बों के कुछ रूपों में कोई लक्षण नहीं होते हैं, जबकि अन्य में खुजली या परेशानी हो सकती हैं। आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए यहां जानते हैं कि किस तरीके से आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अखरोट का उपयोग करें?

विज्ञापन

ऐसे करें अखरोट का पेस्ट तैयार

1.सबसे पहले एक साबुत अखरोट को आग पर जला कर उसे कोयला बना लें।

विज्ञापन

2.इसके बाद इसे कूट कर इसका पाउडर तैयार करें।

3.अब इसे ठंडा करें, फिर कूटकर पाउडर बना लें।

विज्ञापन

4.इसके बाद इस पाउडर को छन्नी से या फिर कपड़े की मदद से छान लें।

विज्ञापन

5.इस पाउडर में दो चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें।

6.अब इस पेस्ट को अपने सफेद धब्बों पर लगाएं।

विज्ञापन

7.इसे 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और इसके बाद पानी से धो लें।

अखरोट स्किन के लिए फायदेमंद

अखरोट में विटामिन ई, बी, एंटीऑक्सीडेंट से लेकर कई पोषक तत्व पाये जाते हैं और ये पोषक तत्व शरीर को शरीर के साथ साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा अखरोट ओमेगा-3 और ओमेगा-6 जैसे अनसैचुरेटेड फैटी एसिड के सबसे भरपूर होते हैं इसके सेवन से स्किन की सूजन और इससे जुड़ी दूसरी परेशानियां कम हो सकती हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप हर रोज 2 से 3 अखरोट खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ