Walnut Benefits: सर्दियों में अखरोट खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते है। इसे कई लोग अपने दिमाग को तेज करने के लिए हर रोज खाते हैं। ये ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न केवल खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि शरीर को भी हेल्दी रखते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। ये हार्ट को हेल्दी रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये ब्रेन के फोकस को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
अखरोट के फायदे
अगर आप इसे रोज खाते हैं तो इससे आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है, नसें मजबूत होती है, आपकी स्किन ग्लो करती है, बाल मजबूत होते हैं, याददाश्त अच्छी होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए आप हर रोज दो अखरोट को भिगोकर खा सकते हैं और आप चाहें तो इसके साथ दूध भी ले सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखे कि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे पानी में भिगोकर ही लें।
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
हार्ट के लिए हेल्दी
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर होते हैं। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहने से हार्ट हेल्दी रहता है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।
ब्रेन के लिए फायदेमंद
अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ये दिमाग के कोशिकाओं के बीच संबंध को बेहतर बनाते हैं, जिससे आपका फोकस और याददाश्त तेज होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग में सूजन को कम करता है।
आंतों को रखता है हेल्दी
अखरोट आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अखरोट में मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक के रूप में काम करती है, जो आपके आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देती है। ये आंत के अनुकूल बैक्टीरिया शॉर्ट-चेन फैटी एसिड बनाते हैं, जो कोलन कोशिकाओं को हेल्दी रखते हैं। ये खाने को सही तरीके से पचाने में मदद करता है, जिससे डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
12 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines