Walking Benefits: वजन घटाने के लिए दिन में कितने कदम चलना सही? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Walking Benefits: अगर आप हर रोज पैदल चलते हैं, तो वजन कम होने के साथ-साथ इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। आपकी मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। आइए जानते हैं कि डॉक्टर इसे लेकर क्या कहते हैं?

Walking Benefits

Walking Benefits

Walking Benefits: पैदल चलने से कई सारे फायदे होते हैं। इससे आपका पूरा शरीर एक्टिव और हेल्दी बना रहता है। पैदल चलने से कई बीमारियां जैसे कि हार्ट की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज ऑस्टियोपोरोसिस दूर रहता है। एमडी फिजिशियन जनरल फिजिशियन डॉ. रवि केसरी ने बताया कि वजन घटाने के लिए कदमों की संख्या हर किसी के लिए अलग-अलग होती है। हर रोज  10,000 कदम चलने का लक्ष्य काफी अच्छा है, लेकिन 12,000 से 15,000 कदम चलना फैट घटाने के लिए एक प्लस पॉइंट हो सकता है। हर रोज 10,000 कदम चलने का अपना एक महत्व है। आइए जानते हैं कि पैदल चलने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

पैदल चलने के फायदे

विज्ञापन

1. हार्ट और फेफड़ें रहते हैं हेल्दी।

2. स्ट्रोक का खतरा होता है कम।

विज्ञापन

3. ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द या जकड़न और डायबिटीज में सुधार।

विज्ञापन

4. हड्डियां मजबूत होती है।

5. मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है।

विज्ञापन

6. शरीर में फैट कम होता है।

पैदल चलने के प्रकार

विज्ञापन

पावर वॉकिंग- पावर वॉकिंग जिसे स्पीड वॉकिंग भी कहा जाता है, ये वॉकिंग के दौरान सामान्य से तेज चला जाता है। पावर वॉकिंग में सामान्य वॉकिंग की तुलना में ज्यादा मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है, आपकी हार्ट की गति बढ़ जाती है और कैलोरी की खपत भी ज्यादा होती है।

तेज चलना- तेज चलने की तुलना में धीमी लेकिन सामान्य चलने की तुलना में तेज है।

विज्ञापन

8 के आकार में चलना- आठ के आकार में चलने के लिए लोगों को ज्यादा बड़े और खुले जगह की जरूरत होती है।

रिवर्स वॉकिंग- रिवर्स वॉकिंग मांसपेशी को एक्टिव करता है, जैसे कि पीठ के निचले हिस्से और हैमस्ट्रिंग, जिनका हर रोज चलने के दौरान कम इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ