Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Walking Benefits: आज कल की खराब लाइफस्टाइल के कारण तमाम तरह से बीमारियां और मोटापे की समस्या लोगों को घेर रही है। इनकी चपेट में सबसे अधिक युवा हैं। एक ही जगह पर घंटों बैठकर लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम और किसी भी तरह की एक्सरसाइज न करना, यही कारण है हमारे मोटापे से लेकर, हाई ब्लड शुगर, बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने की परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। क्या आपको पता है इन समस्यों से छुटकारा बड़े ही आराम से मिल सकता है। इसका इलाज पैदल चलना हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप नियमित रूप ये रोजाना कुछ हजार कदम चलते हैं तो आपकी बिमारियों में भी सुधार होगा और आपको स्वस्थ रहने के लिए अलग से एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होगी।
कई एक्सपर्ट्स कहते है कि स्वस्थ रहने के लिए हर दिन आपका 10 हजार कदम चलना बेहतर होता है। हालांकि, उम्र के हिसाब से कितना चलना चाहिए। उम्र के हिसाब से दिन में कम से कम 2,500 कदम चलने वाले आम लोगों से कहीं ज्यादा फिट रहते हैं। अगर कोई उम्रदराज है तो वो दिन में कम से कम 10,000 कदम चले, तो उसमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक रिस्क कम होता है। चलने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, डिप्रेशन, ब्रेस्ट-कोलोन और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी बहुत ही कम हो जाता है। हालांकि, अगर वजन बढ़ गया है तो हर उम्र में अलग-अलग कदम चलने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं किस उम्र में कितना चलना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।