Walking Benefits: पैदल चलने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। भले ही आप 10,000 कदम चले या न चले इसके लिए बस हर रोज 30 मिनट पैदल चलना ही काफी है। पैदल चलने से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती है। हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल्स में कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि 30 मिनट पैदल चलने से कई शरीर लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है। डॉ. कुमार ने कहा कि इससे वजन, मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा, स्ट्रोक, कैंसर और समय से पहले मौत का खतरा कम होता है।
पैदल चलना के फायदे
पैदल चलना हड्डियों और मांसपेशियों के हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है और ऑस्टियोपोरोसिस , सरकोपेनियामी और डायनेपेनिया के खतरे को कम करता है। डॉ. कुमार ने आगे कहा कि पैदल चलने से हमारा दिमाग भी हेल्दी रहता है और मानसिक और मस्तिष्क स्वास्थ्य में भी सुधार होता है और कॉग्निटिव डिक्लाइन, डेमेंटिया , डिप्रेशन और एंग्जायटी के खतरे को कम करता है। पैदल चलने से नींद रात के समय नींद अच्छी आती है।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
वहीं दिल्ली के सीके बिड़ला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह ने दावों का समर्थन करते हुए कहा कि प्रतिदिन 30 मिनट पैदल चलना निश्चित रूप से वजन घटाने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
सही तरीके से कैसे चलें
हालांकि, डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि गति सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है जिस पर विचार किया जाना चाहिए। केवल धीमी गति से चलना उतना प्रभावी नहीं होगा। ज्यादा फायदा पाने के लिए तेज चलना जरूरी होता है, क्योंकि तेज चलने से ज्यादा फैट बर्न होने मदद मिलती है और शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे आपका हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
42 mins agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
5 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
7 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
21 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines