Vrindavan Temples: सिर्फ प्रेम मंदिर ही नहीं, वृन्दावन में हैं कई प्रसिद्ध मंदिर, देखें लिस्ट
Edited By Mahak Singh

Famous Temples in Vrindavan
Edited By Mahak Singh

Famous Temples in Vrindavan
Vrindavan Temples: यूपी के मथुरा से कुछ दूरी पर वृन्दावन शहर है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपने शुरुआती दिन यहीं बिताए थे। जिस वजह से आपको यहां भगवान कृष्ण के कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे। आपने सोशल मीडिया पर वृन्दावन मंदिर के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक नहीं बल्कि कई खूबसूरत मंदिर हैं, जो भगवान श्री कृष्ण और हिंदू धर्म के कई अन्य देवी-देवताओं को समर्पित हैं। अगर आप वृन्दावन जाने की सोच रहे हैं तो इन मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं।
अगर आप श्री कृष्ण के बचपन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस्कॉन मंदिर जा सकते हैं, यह वृन्दावन के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां श्रीकृष्ण और श्री बलराम के बाल काल्य को दर्शाया गया है।
भगवान कृष्ण और श्री बलराम की चित्रों की कलाकृति देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
वृद्धावन के प्रसिद्ध मंदिरों में राधा रमण मंदिर का नाम भी शामिल है। यह मंदिर भी भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर भगवान कृष्ण का राधा के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इस मंदिर में आपको राधा की एक भी मूर्ति देखने को नहीं मिलेगी। भगवान कृष्ण के बगल में एक भव्य मुकुट है जो उनकी उपस्थिति का प्रतीक है।
भगवान कृष्ण को समर्पित बांके बिहारी मंदिर वृन्दावन में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। यह प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं।
यह मंदिर लाल रंग के पत्थर से बना है, जो भगवान श्री कृष्ण के बचपन को समर्पित है।
वृन्दावन में प्रेम मंदिर है। इसे जगदगुरु कृपालु महाराज और उनकी संस्था ने बनवाया था। यह मंदिर राधा- कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: