Vitamin-K Benefits: मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो कि अलग-अलग प्रकार के खानपान की वजह से हमें प्राप्त होते रहते हैं और इन्हीं पोषक तत्वों की वजह से मिलने वाली ऊर्जा से मानव शरीर स्वस्थ रहने के साथ साथ सारा काम कर पाता है। पोषक तत्वों में कई प्रकार के प्रोटिन और विटामिन शामिल होते हैं। आम तौर पर विटामिन्स को लेने की वजह शरीर में ऊर्जा बताई गई है लेकिन शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के साथ ही ये विटामिन-के नामक तत्व मानव शरीर को और भी कई सारे फायदे पहुंचाता है।
इस वजह से शरीर के लिए विटामिन-के है बेहद जरूरी
‘विटामिन-के’ आमतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे गोभी, पालक और सलाद आदि में भारी मात्रा में पाया जाता है। आइए, अब हम आपको वो कारण बताते हैं, जिनकी वजह से मानव शरीर में ‘विटामिन-के’ की आवश्यकता बेहद जरूरी होती है।
1. ब्लड क्लॉटिंग
किसी वजह से मानव शरीर के कियी अंग में चोट लगने के दौरान अत्यधिक मात्रा में बहते खून को रोकने में और पतले खून को मोटा बनाए रखने और साथ ही ब्लड क्लॉटिंग को कम करने में विटामिन के महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2. हड्डियों की मजबूती
कहा जाता है कि शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी की जरूरत होती है। लेकिन इसके साथ ही विटामिन-के भी मजबूत हड्डियों को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि शरीर की हड्डियों में फ्रैक्चर की संभावना कम हो जाती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है।
3. कैल्शियम की रोकथाम
विटामिन-के रक्त वाहिकाओं से कैल्शियम के जमाव को खत्म करने में सहायता करता है, जिससे धमनी कैल्सीफिकेशन की संभावना कम हो जाती है। इसके साथ ही विटामिन-के हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी से होनी वाली परेशानियों को कम करता है।
4. हृदय को स्वस्थ रखने में मदद
हृदय से रक्त को आगे पहुंचाने का काम करने वाली धमनियों में मिनरलाइजेशन को रोककर, विटामिन-के लो ब्लड प्रेशन को बनाए रखने में योगदान दे सकता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य के लिए पूरे शरीर में रक्त के बहाव को सुविधाजनक बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
11 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
14 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
16 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
17 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
20 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines