हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vitamin E Capsules से भी बाल हो सकते हैं खराब, ट्राई करने से पहले जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Vitamin E Capsules: विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल स्किन केयर से लेकर बालों को मजबूत और घना बनाने तक के लिए किया जाता है। लेकिन क्या विटामिन ई बालों को नुकसान भी पहुंचाता है या नहीं? आइए जानते हैं इसी सवाल का जवाब।

विज्ञापन

Vitamin E Capsules: लड़कियां अपने बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए न जाने कितने प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार उन्हें वो पॉजीटिव रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जो उन्हें चाहिए होता है।

आमतौर पर लड़कियां बालों को घना बनाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, विटामिन ई कैप्सूल एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई बार ये बालों को मजबूत बनाने की जगह कमजोर भी बना सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

ये भी पढ़ें- Pigmentation: दाग-धब्बे की समस्या में चेहरे पर 3 चीजों को लगाना हो सकता है नुकसानदायक

विज्ञापन

विटामिन ई कैप्सूल के इस्तेमाल करने के नुकसान

विटामिन ई कैप्सूल को कभी भी बालों पर डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इसे डायरेक्ट स्कैल्प पर लगाते हैं, तो इससे आपको खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इससे स्कैल्प पर रैशेज भी होने लगते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ रुक सकती है।

विटामिन ई कैप्सूल का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर एलर्जी और सूजन की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन

विटामिन ई कैप्सूल को बालों में कैसे लगाएं?

अगर आप विटामिन ई कैप्सूल को बालों पर लगाना चाहते हैं, तो इसे किसी तेल या कंडीशन में मिला कर लगा सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल को नारियल के तेल में मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

विटामिन ई कैप्सूल के फायदे

अगर आप नियमित रूप से विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कुछ ही समय में आपके बाल टूटने कम हो जाएंगे। दरअसल, विटामिन ई कैप्सूल में मौजूद कण बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, जिससे बाल न तो टूटते हैं और न ही कमजोर होते हैं। इसके अलावा बालों में प्राकृतिक चमक भी बरकरार रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Ice Facial Demerits: त्वचा पर बर्फ लगाने से हो सकती हैं 3 समस्याएं

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola