Vitamin D Side Effects: विटामिन डी कैप्सूल खाने के होते हैं ये 3 नुकसान!

Vitamin D Side Effects: अगर आपके भी शरीर में विटामिन डी की कमी है और आप इसके लिए कैप्सूल का सेवन करते हैं, तो ज्यादा मात्रा में इसे लेने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेने का सही तरीका क्या है?

Vitamin D Side Effects

Vitamin D Side Effects

Vitamin D Side Effects: विटामिन डी आपके शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक हैं। ये आपकी हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं, कई लोगों में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिसके बाद डॉक्टर उन्हें विटामिन डी कैप्सूल लेने की सलाह देते हैं, लेकिन ज्यादा सप्लीमेंटेशन लेने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में विटामिन डी कैप्सूल लेने से बचें। आइए जानते हैं कि विटामिन डी कैप्सूल को ज्यादा मात्रा में लेने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

विज्ञापन

क्या है लेने का सही तरीका?

कई बार हम विटामिन डी के कैप्सूल का गलत तरीके से सेवन करते हैं, जिसके कारण किडनी स्टोन और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आपको विटामिन डी के कैप्सूल को विटामिन K कैप्सूल के साथ लेना चाहिए। ये विटामिन डी को दांतों और हड्डियों तक सही तरीके से पहुंचाने में मदद करता है। अगर आप विटामिन डी के साथ विटामिन K को नहीं लेते हैं, तो विटामिन डी आपकी किडनी में जमा हो जाता है और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

विटामिन डी कैप्सूल के नुकसान

हड्डियों को पहुंचाता है नुकसान- हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में विटामिन डी मदद करता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। शरीर में विटामिन डी की मात्रा बढ़ने से विटामिन के 2 का लेवल खराब हो सकता है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

विज्ञापन

डाइजेशन की समस्या- जरूरत से ज्यादा विटामिन डी के कैप्सूल का सेवन करने से डायरिया, कब्ज, पेट दर्द जैसी पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

किडनी के लिए नुकसानदायक- अगर आप ज्यादा मात्रा में विटामिन-डी कैप्सूल लेते हैं तो किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है, उन्हें विटामिन डी का सेवन करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ