Visit Places in December: सर्दियां करीब हैं और अब समय आ गया है कि हम अपना सामान पैक करें और ठंड को महसूस करने के लिए बाहर निकलें। दिसंबर वह महीना है, जब ठंड थोड़ी ज्यादा पड़ती है। इस समय में कई जगहों पर घूमकर उनकी सुदंरता को देखा जा सकता है। भारत में दिसंबर महीने में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें मिल गई हैं। ये खूबसूरत स्थान कई फेमस कारणों से जाने जाते हैं और कोई भी यह बेहतरीन मौका नहीं छोड़ना चाहेंगा।
दिसंबर के महीने में आप उत्तराखंड के सुंदर स्की रिसॉर्ट में अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए औली एक बेस्ट ऑप्सन है। आप वहां खूबसूरत बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। इस जगह का स्नोफॉल देखने लायक होता है। औली में स्कीइंग का आनंद लेने के लिए सर्दी का मौसम सबसे अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है, औली में सबसे खूबसूरत औली झील है। यह समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर है और दुनिया की सबसे ऊंची झील है। सर्दियों में, जब यह पूरी तरह से जम जाता है और झील के चारों ओर बर्फ फैल जाती है जो की देखने में बहुत सुंदर लगती है।
हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मौजूद धर्मशाला एक काफी खूबसुरत जगह है, यह घूमने वालों का एक पसंदीदा जगह है। अगर आपको बर्फ के स्थानों का पता लगाना और इसके साथ खेलना भी पसंद है तो यह शहर का दौरा करने का सबसे अच्छा समय है क्योंकि दिसंबर में धर्मशाला में तापमान काफी हद तक गिर जाता है। सर्दियों के महीनों के दौरान, पूरा क्षेत्र बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है। आप यहां स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग जैसी कई चीजों का आनंद ले सकते हैं। वहीं धर्मशाला में कई सुदंर झील, झरने और सुदंर मठ, मंदिर, पुराने किले दिखने को मिलते हैं।
राजस्थान (उदयपुर)
कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सर्दियों में राजस्थान के उदयपुर आपके लिए सबसे खास हो सकती है। उदयपुर में वैसे तो हर जगह खास हैं, जहां टूरिस्ट जाते भी हैं और अपना क्वालिटि टाइम स्पेंड करते हैं और यहां की विरासत और प्रकृति (नेचर) को निहारते हैं। उदयपुर एक खूबसूरत जगह है, जो ‘झीलों का शहर’ के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा भी यहां के किले और महल अपनी बेहतरीन वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाने जाते हैं। झीलों की नगरी उदयपुर को हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे पसंदीदा शहर का खिताब मिला है। यहां बर्फबारी को छोड़कर बाकी वह सब कुछ है जिसे व्यक्ति अपने लिए चाहता है। वहां उदयपुर का शानदार सिटी पैलेस जो राजस्थान का सबसे बड़ा महल है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines