Visa Kaise Apply Kare: विदेश घूमने का सपना देखना आसान है, लेकिन उसे पूरा करने के लिए वीजा मिलना सबसे अहम कदम होता है. कई लोग पूरी तैयारी के बावजूद सिर्फ एक छोटी-सी गलती की वजह से वीजा रिजेक्ट कर बैठते हैं. कभी गलत जानकारी, कभी अधूरे डॉक्यूमेंट्स तो कभी इंटरव्यू में गड़बड़ी….ये तमाम चीजें आपके बड़े सपने को चकनाचूर कर सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि वीजा अप्लाई करने से पहले हर छोटी-बड़ी बात का खास ध्यान रखा जाए, ताकि आपकी ट्रिप में किसी भी तरह की रुकावट ना आए. अगर आप वीजा अप्लाई कर रहे हैं और इससे संबंधित जानकारी आपको नहीं है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Cockroach Control Tips: घर में कॉकरोच ने कर रखा है जीना मुश्किल? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
वीजा अप्लाई करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
गलत या अधूरी जानकारी देना- वीजा फॉर्म भरते समय अगर आपने कोई भी गलत जानकारी दी या कुछ छुपाया है तो आपका आवेदन तुरंत रिजेक्ट हो सकता है.
डॉक्यूमेंट्स की कमी- अगर आपके डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं हैं तो आपको पहले पूरे करने चाहिए और फिर इसके बाद ही वीजा अप्लाई करना है. अक्सर लोग सभी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करते, जैसे बैंक स्टेटमेंट, आईटीआर, होटल बुकिंग और रिटर्न टिकट आदि की वजह से वीजा कैंसिल हो जाता है.
बैंक बैलेंस कम होना- अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं तो वो सकता है कि आपका वीजा कैंसिल हो जाए. कई बार वीजा ऑफिसर यह देखता है कि आपके पास ट्रिप के लिए पर्याप्त पैसे हैं या नहीं.
ट्रैवल हिस्ट्री कमजोर होना- अगर आपने पहले कभी विदेश यात्रा नहीं की है तो कुछ देशों में वीजा मिलने में दिक्कत आ सकती है. यह छोटी ट्रिप्स से अपनी ट्रैवल हिस्ट्री मजबूत बनाएं.
भारत से मजबूत कनेक्शन ना होना- वीजा अधिकारी यह भी देखता है कि आप वापस भारत लौटेंगे या नहीं. इसके लिए आपको दिखाना होगा कि आपकी जॉब, बिजनेस या फैमिली रिस्पांसिबिलिटी क्या है.
कैसे अप्लाई करें वीजा?
- सबसे पहले आपको तय करना है कि आप किस देश में जाना चाहते हैं और किस उद्देश्य से जा रहे हैं जैसे-टूरिस्ट वीजा, स्टूडेंट वीजा या वर्क वीजा आदि.
- इसके बाद आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना है. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सही जानकारी के साथ वीजा अप्लाई करें.
- इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखें, ताकि आगे जाकर आपको परेशान बिल्कुल भी ना हो .
- फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करें. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं.
- कई देशों के लिए आपको वीजा सेंटर पर जाकर फिंगरप्रिंट देना होता है और फोटो खिंचवानी होती है. अगर जरूरी हो तो इंटरव्यू भी देना पड़ सकता है.
- इसके बाद 7 से 30 दिन तक का समय लगता है और आपको वीजा मिल जाता है.
इसे भी पढ़ें- जन्नत जैसे हैं शिमला के पास बसे ये हिल स्टेशन, गर्मियों में घूमने के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
4 mins agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
18 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
21 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
22 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines