Vegetable Pasta Recipe: सब्जी खाने से दूर भागते हैं बच्चे? तो वेजिटेबल ट्विस्ट के साथ इस तरह से बनाएं पास्ता
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vegetable Pasta Recipe: फल-सब्जी जैसे पौष्टिक आहार से बच्चे सबसे पहले भागते हैं। चाउमीन, बर्गर, पास्ता, पिज्जा जैसे जंकफूड उनकी पहली पसंद होते हैं। बात जब सब्जियों को खाने की आती है तो अलग-अलग तरह से मुंह बनाने से लेकर कई बहाने तक तैयार रहते हैं।
अगर ऐसा ही कुछ आपके घर के बच्चों का हाल है तो उन्हें सब्जियों से भरा पास्ता खिला सकते हैं। ये रेसिपी भले ही जंकफूड की लिस्ट (How to Make Junk Food Healthy) में आती हो लेकिन पौष्टिक भी कहला सकती है। पस्ता खाना (Pasta Recipe) ज्यादातर लोगों की पसंद है और अगर इसे वेजिटेबल के साथ बनाया जाए तो ये सेहतमंद और स्वादिष्ट दोनों बन सकता है। आइए आपको वेजिटेबल पस्ता (Vegetable Pasta Recipe in Hindi) बनाने की विधि बताते हैं जिससे बच्चे बिना कोई बहाना करें मजे से खा लेंगे।
ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाने के बाद गैस पर पैन रखें। इसमें बटर गर्म करके अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूने। इसके बाद कटी प्याज को लाल होने तक भूनें, फिर कटा टमाटर और शिमला मिर्च डाल दें। थोड़ा पकाने के बाद मटर समेत पकाई सब्जी और पालक के पेस्ट को डालें। साथ में टमाटर की प्यूरी डालकर थोड़ी देर पकाएं। अब इसमें मिक्स्ड हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स करें। इसके बाद उबला पस्ता भी डालकर थोड़ा चलाएं और फिर गैस बंद कर दें।
इस तरह से वेजिटेबल पास्ता तैयार हो जाएगा। अब आप ऊपर से क्रीम और थोड़ी सजावट कर बच्चों को ये वेजिटेबल पास्ता दे सकते हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक को इस विधि से बना वेजिटेबल पास्ता काफी पसंद आ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: