Vegetable Lasagna Recipe In Hindi: लज़ानिया एक इटेलियन डिश है जोकि बेहद टेस्टी और लजीज होती है। इसको आपने इटेलियन रेस्टोरेंट्स में तो कई बार ऑर्डर करके जरूर खाया होगा।
लेकिन क्या कभी आपने घर पर लज़ानिया बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस टेस्टी डिश को लेयर्स चीज, टोमैटो सॉस, व्हाइट सॉस और कई सब्जियों की मदद से तैयार किया जाता है।
ये डिश अपने अनोखे स्वाद के चलते आजकल काफी फेमस हो चुकी है। इसको आप कुछ ही समय में आसानी से बनाकर सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं वेजिटेबल लज़ानिया (Vegetable Lasagna Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – हाई कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करती है हेल्दी अंगूर की स्मूदी, जानें 5 मिनट वाली रेसिपी
वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की सामग्री-
- सब्जियां 500 ग्राम पकी हुई
- टमाटर प्यूरी 2 कप
- लहसुन का पेस्ट 1 टेबल स्पून
- नमक स्वादानुसार
- चीनी 1 टेबल स्पून
- लाल मिर्च 1 टेबल स्पून
- ऑरिगानो
- बेज़िल मिक्स 2 टेबल स्पून
- ऑलिव ऑयल 1 स्पून
- मक्खन थोड़ा सा
- मैदा 1 कप
- दूध 3 कप
- लज़ानिया शीट
- मोज़ारिला या चेद्दार चीज़ 1 कप
- चकोर ओवन प्रूफ डिश 8 इंच
अभी पढ़ें – वेट कंट्रोल करती है स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर अंकुरित मूंग दाल की इडली, जानें रेसिपी
वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की रेसिपी- (Vegetable Lasagna Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई मेंऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें बारीक कटे लहसुन को डालें और अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, चीनी, लाल मिर्च, ऑरिगेनो और बेज़िल डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गैस की आंच को धीमा कर दें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में बटर को डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें मैदा को डालकर हल्का सा भून लें।
- इसके बाद आप इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर उबाल लें।
- फिर आप लज़ानिया तैयार करने के लिए सारी सब्जियों को डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें 1 ½ कप टोमैटो सॉस और 2 कप व्हाइट सॉस डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप ओवन डिश में टोमैटो प्यूरी डालें।
- फिर आप इसमें लज़ानिया की स्ट्रिप रखकर सब्जियों की एक लेयर लगाएं।
- इसके बाद आप इसके ऊपर कद्दूकस की गई चीज़ डाल दें।
- फिर आप इसी तरह इसके ऊपर 5 लेयर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इसकी सबसे ऊपर वाली लेयर पर व्हाइट सॉस और टोमैटो सॉस डाल दें।
- फिर आप ओवन को 350 फेहरेनहाइट-180 सैल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर से चीज़ डालकर लगभग 25 से 30 मिनट बेक कर लें।
- अब आपका स्वादिष्ट, क्रीमी, चीजी और टेस्टी वेजिटेबल लज़ानिया बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
2 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
2 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
4 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
5 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
5 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
8 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
9 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines