Vegetable Lasagna Recipe: हाउस पार्टी के लिए घर पर बनाएं फेमस वेजिटेबल लजानिया, नोट करें सिंपल रेसिपी

Vegetable Lasagna Recipe Make Famous Vegetable Lasagna at Home for House Party, Note the Simple Recipe

Vegetable Lasagna

विज्ञापन

Vegetable Lasagna Recipe In Hindi: लज़ानिया एक इटेलियन डिश है जोकि बेहद टेस्टी और लजीज होती है। इसको आपने इटेलियन रेस्टोरेंट्स में तो कई बार ऑर्डर करके जरूर खाया होगा।

लेकिन क्या कभी आपने घर पर लज़ानिया बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस टेस्टी डिश को लेयर्स चीज, टोमैटो सॉस, व्हाइट सॉस और कई सब्जियों की मदद से तैयार किया जाता है।

विज्ञापन

ये डिश अपने अनोखे स्वाद के चलते आजकल काफी फेमस हो चुकी है। इसको आप कुछ ही समय में आसानी से बनाकर सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं वेजिटेबल लज़ानिया (Vegetable Lasagna Recipe) बनाने की रेसिपी-

वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की सामग्री-

  • सब्जियां 500 ग्राम पकी हुई
  • टमाटर प्यूरी 2 कप
  • लहसुन का पेस्ट 1 टेबल स्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • चीनी 1 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च 1 टेबल स्पून
  • ऑरिगानो
  • बेज़िल मिक्स 2 टेबल स्पून
  • ऑलिव ऑयल 1 स्पून
  • मक्खन थोड़ा सा
  • मैदा 1 कप
  • दूध 3 कप
  • लज़ानिया शीट
  • मोज़ारिला या चेद्दार चीज़ 1 कप
  • चकोर ओवन प्रूफ डिश 8 इंच

अभी पढ़ें – वेट कंट्रोल करती है स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर अंकुरित मूंग दाल की इडली, जानें रेसिपी

विज्ञापन

वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की रेसिपी- (Vegetable Lasagna Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई मेंऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें बारीक कटे लहसुन को डालें और अच्छी तरह से भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, चीनी, लाल मिर्च, ऑरिगेनो और बेज़िल डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गैस की आंच को धीमा कर दें।
  • इसके बाद आप एक बर्तन में बटर को डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें मैदा को डालकर हल्का सा भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर उबाल लें।
  • फिर आप लज़ानिया तैयार करने के लिए सारी सब्जियों को डालकर मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें 1 ½ कप टोमैटो सॉस और 2 कप व्हाइट सॉस डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप ओवन डिश में टोमैटो प्यूरी डालें।
  • फिर आप इसमें लज़ानिया की स्ट्रिप रखकर सब्जियों की एक लेयर लगाएं।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर कद्दूकस की गई चीज़ डाल दें।
  • फिर आप इसी तरह इसके ऊपर 5 लेयर तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इसकी सबसे ऊपर वाली लेयर पर व्हाइट सॉस और टोमैटो सॉस डाल दें।
  • फिर आप ओवन को 350 फेहरेनहाइट-180 सैल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर से चीज़ डालकर लगभग 25 से 30 मिनट बेक कर लें।
  • अब आपका स्वादिष्ट, क्रीमी, चीजी और टेस्टी वेजिटेबल लज़ानिया बनकर तैयार हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ