Solo Valentines Day: वैलेंटाइन डे आमतौर पर कपल्स के लिए होता है. इस दिन पार्टनर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं. चारों तरफ रेड-हार्ट डेकोरेशन, गिफ्ट्स और डेट नाइट की बातें होती हुई नजर आती हैं, लेकिन यह सुनकर कई बार सिंगल लोगों को लगता है कि क्या वाकई यह दिन सिर्फ उनके लिए नहीं है? हालांकि, सच यह है कि प्यार सिर्फ किसी पार्टनर के लिए नहीं होता, बल्कि प्यार किसी भी रूप में हो सकता है. आप खुद से भी प्यार कर सकते हैं. इसलिए आपको इस दिन उदास या अकेलेपन फील करने की जरूरत नहीं है. आप खुद के साथ शानदार तरीके से वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं. यही मौका है खुद को समझने का, अपनी पसंद की चीजें करने का और खुद को स्पेशल महसूस कराने का. जब आप खुद को समय देते हैं तो अपनी खुशियों को प्राथमिकता देते हैं और अपने छोटे-छोटे सपनों को पूरा करते हैं, तब आप असली मायनों में प्यार को सेलिब्रेट करते हैं.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर ऑल ब्लैक लुक में आप भी दिखेंगी एकदम ग्लैमरस, इन सेलेब्रिटी के लुक्स से लें आइडिया
खुद को कैसे करवाएं स्पेशल फील?
खुद को डेट पर ले जाएं- किसी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आप अपने आपको फेवरेट कैफे या रेस्टोरेंट में लेकर जाएं और अपनी पसंद का खाना ऑर्डर करें और सोलो डेट एंजॉय करें. इसके साथ, आप मूवी देख सकते हैं या शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं.
खुद को गिफ्ट दें- Valentine’s Day पर अगर कपल्स गिफ्ट एक्सचेंज करते हैं तो आप खुद को क्यों नहीं दे सकते? साल में एक बार तो कभी खुद को गिफ्ट दें और अपने लिए नई ड्रेस, पसंदीदा परफ्यूम या फिर कोई स्किन केयर प्रोडक्ट खरीद कर इस्तेमाल करें.
फेवरेट मूवी या सीरीज देखें- अगर आपका कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं है तो घर पर रहकर फेवरेट मूवी या सीरीज देखने का प्लान बना सकते हैं. रोमांटिक या कॉमेडी… किसी भी तरह की मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं. आप अपनी पसंद का जॉनर चुनें और पॉपकॉर्न के साथ एंजॉय करें. चाहें तो अपनी गर्ल गैंग या दोस्तों के साथ मूवी नाइट प्लान कर लें.
दोस्तों के साथ मनाएं- आप सिंगर हैं तो क्या हुआ Valentine’s Day का दिन दोस्तों के साथ प्लान करें. आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर रखें. घर पर छोटी सी पार्टी प्लान करें या बाहर डिनर पर जाएं. दोस्त भी आपकी लाइफ का अहम हिस्सा होते हैं.
प्यार भरा नोट लिखें- आप अपने लिए प्यार भरा नोट लिख सकते हैं और खुद को स्पेशल फील करा सकते हैं. इसके लिए आप कागज पर अपने बारे में अच्छी बातें लिखें और अपने सपने के बारे में लिखें. यह छोटा सा काम आपको खुद से और ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस कराएगा.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर अब तक नहीं लिया गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट तो ये लास्ट मिनट गिफ्ट आइडिया आएंगे आपके बेहद काम
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
52 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines