Gift Ideas Under 1000 Rupees: फरवरी का महीना मोहब्बतों के इजहार का महीना है. यही वो महीना है जब इंसान अपने प्यार का इजहार बिना किसी डर के कर देता है. हालांकि, कुछ लोग रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे के बीच गिफ्ट देकर भी अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अपने जज़्बात दिखाने के लिए महंगे गिफ्ट खरीदना जरूरी नहीं है. अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप सिर्फ 1 हजार में भी अच्छे गिफ्ट्स भी खरीद सकते हैं. आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर हम आपके साथ कुछ ऐसे गिफ्ट्स के आइडियाज साझा कर रहे हैं जो आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे और आप आपके पार्टनर को बहुत पसंद भी आएंगे. आइए यहां देखते हैं कि वेलेंटाइन पर क्या-क्या बजट फ्रेंडली गिफ्ट आप पार्टनर को दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये 5 जगहें, यहां जानिए सिर्फ 10 हजार में कैसे प्लान करें ट्रिप
वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट आइडियाज | Gift Ideas Under 1000 Rupees
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम- आप अपनी मोहब्बत को फोटो फ्रेम में कैद करके पार्टनर को दे सकते हैं. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स हमेशा खास होते हैं, जिसमें पसंदीदा फोटो वाला फ्रेम या उस पर लिखा छोटा-सा मैसेज इस गिफ्ट को और भी इमोशनल बना देता है. हालांकि, यह आपको 500 से 1000 रुपये के बीच पड़ेगा.
चॉकलेट गिफ्ट हैंपर- अगर आपके पार्टनर को मीठा खाना पसंद है तो चॉकलेट गिफ्ट हैंपर देना बेस्ट हो सकता है. यह आपको हर कीमत में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा, लेकिन बेहतर होगा कि आप 500 से ऊपर वाला हैम्पर ही खरीदें. आप अलग-अलग चॉकलेट्स का छोटा सा हैम्पर या बॉक्स ले सकते हैं. चाहें तो इसके साथ एक छोटा-सा लव लेटर भी लिख सकते हैं.
कपल मग या कपल की-चेन- आप कपल्स की-चेन भी दे सकते हैं. यह बहुत ही प्यारा गिफ्ट है, जिसे पार्टनर आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. यह आपको 700 रुपये के बीच में आसानी से पड़ जाएगा, जिसे बैग या कार की चाबी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
परफ्यूम- पार्टनर को उनकी पसंद का परफ्यूम भी दिया जा सकता है. यह गिफ्ट वेलेंटाइन के लिए एकदम बेस्ट है, जिसे 100 रुपये में बहुत ही आसानी से खरीदा जा सकता है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन परफ्यूम आसानी से खरीद सकते है. इस दौरान बस आपको पार्टनर की पसंद का खास ध्यान रखना होगा.
हैंड रिटन लव लेटर या DIY गिफ्ट- आप अपने हाथों से पार्टनर को हैंड रिटन लेटर का कोई गिफ्ट बना कर दे सकते हैं. अगर आप सच में दिल से कुछ देना चाहते हैं तो अपने हाथों से लिखा लव लेटर, नोट्स जार या छोटा-सा स्क्रैपबुक सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसमें पैसों से ज्यादा आपका वक्त और प्यार झलकता है.
इसे भी पढ़ें- गार्डन में चाहिए रेड कलर के फूल? Rose Day पर बालकनी की रौनक बढ़ाने के लिए लगाएं रेड फूलों वाले ये 3 खूबसूरत पौधे
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines