---विज्ञापन---

Valentine’s Day Gifts: सिर्फ 1000 रुपये में वेलेंटाइन डे के लिए क्या खरीदें? ये रहे 5 जबरदस्त गिफ्ट के आइडियाज

Cheapest Gift Ideas: वेलेंटाइन पर अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट सिर्फ 1 हजार रुपये है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं, जो सस्ते होने के साथ-साथ काफी अच्छे भी हैं.   

---विज्ञापन---

Gift Ideas Under 1000 Rupees: फरवरी का महीना मोहब्बतों के इजहार का महीना है. यही वो महीना है जब इंसान अपने प्यार का इजहार बिना किसी डर के कर देता है. हालांकि, कुछ लोग रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे के बीच गिफ्ट देकर भी अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अपने जज़्बात दिखाने के लिए महंगे गिफ्ट खरीदना जरूरी नहीं है. अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप सिर्फ 1 हजार में भी अच्छे गिफ्ट्स भी खरीद सकते हैं. आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर हम आपके साथ कुछ ऐसे गिफ्ट्स के आइडियाज साझा कर रहे हैं जो आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे और आप आपके पार्टनर को बहुत पसंद भी आएंगे. आइए यहां देखते हैं कि वेलेंटाइन पर क्या-क्या बजट फ्रेंडली गिफ्ट आप पार्टनर को दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये 5 जगहें, यहां जानिए सिर्फ 10 हजार में कैसे प्लान करें ट्रिप 

---विज्ञापन---

वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट आइडियाज | Gift Ideas Under 1000 Rupees

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम- आप अपनी मोहब्बत को फोटो फ्रेम में कैद करके पार्टनर को दे सकते हैं. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स हमेशा खास होते हैं, जिसमें पसंदीदा फोटो वाला फ्रेम या उस पर लिखा छोटा-सा मैसेज इस गिफ्ट को और भी इमोशनल बना देता है. हालांकि, यह आपको 500 से 1000 रुपये के बीच पड़ेगा.  
चॉकलेट गिफ्ट हैंपर- अगर आपके पार्टनर को मीठा खाना पसंद है तो चॉकलेट गिफ्ट हैंपर देना बेस्ट हो सकता है. यह आपको हर कीमत में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा, लेकिन बेहतर होगा कि आप 500 से ऊपर वाला हैम्पर ही खरीदें.  आप अलग-अलग चॉकलेट्स का छोटा सा हैम्पर या बॉक्स ले सकते हैं. चाहें तो इसके साथ एक छोटा-सा लव लेटर भी लिख सकते हैं. 
कपल मग या कपल की-चेन- आप कपल्स की-चेन भी दे सकते हैं. यह बहुत ही प्यारा गिफ्ट है, जिसे पार्टनर आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. यह आपको 700 रुपये के बीच में आसानी से पड़ जाएगा, जिसे बैग या कार की चाबी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.  
परफ्यूम- पार्टनर को उनकी पसंद का परफ्यूम भी दिया जा सकता है. यह गिफ्ट वेलेंटाइन के लिए एकदम बेस्ट है, जिसे 100 रुपये में बहुत ही आसानी से खरीदा जा सकता है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन परफ्यूम आसानी से खरीद सकते है. इस दौरान बस आपको पार्टनर की पसंद का खास ध्यान रखना होगा.
हैंड रिटन लव लेटर या DIY गिफ्ट- आप अपने हाथों से पार्टनर को हैंड रिटन लेटर का कोई गिफ्ट बना कर दे सकते हैं. अगर आप सच में दिल से कुछ देना चाहते हैं तो अपने हाथों से लिखा लव लेटर, नोट्स जार या छोटा-सा स्क्रैपबुक सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसमें पैसों से ज्यादा आपका वक्त और प्यार झलकता है.

इसे भी पढ़ें- गार्डन में चाहिए रेड कलर के फूल? Rose Day पर बालकनी की रौनक बढ़ाने के लिए लगाएं रेड फूलों वाले ये 3 खूबसूरत पौधे
 

---विज्ञापन---

First published on: Feb 05, 2026 10:47 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola