Valentine Day Gift: वैलेंटाइन्स डे पर चाहे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से खुलकर गिफ्ट मांगे या ना मांगे लेकिन उसे गिफ्ट की इच्छा जरूर होती है. वैलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day) प्यार करने वालों का दिन होता है और इस दिन कपल्स एकसाथ समय बिताना बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में जब बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के लिए कोई प्यारा तोहफा लेकर आता है तो वैलेंटान्स डे सेलेब्रेशन में चार-चांद लग जाते हैं. लेकिन, बॉयफ्रेंड्स के सामने दिक्कत तब आती है जब गर्लफ्रेंड को देने के लिए जो गिफ्ट्स ढूंढे जाते हैं वो अक्सर महंगे होते हैं. अब बजट अगर कम हो तो बॉयफ्रेंड बेचारे सिर पकड़कर बैठ जाते हैं. लेकिन, आपको इतनी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. ऐसे भी कुछ गिफ्ट्स हैं जो 500 रुपए से कम में आते हैं लेकिन देखने में लग्जरी प्रोडक्ट्स से कम नहीं हैं. आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ये गिफ्ट्स (Gifts) खरीद सकते हैं.
बजट फ्रैंडली वैलेंटाइन्स डे गिफ्ट्स | Budget Friendly Valentine’s Day Gifts Under 500
ब्रेसलेट
गर्लफ्रेंड को देने के लिए ब्रेसलेट एक बेहद अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. किसी भी अच्छे ब्रांड और अच्छी क्वालिटी का ब्रेसलेट 500 रुपए से कम में आ जाता है. इस ब्रेसलेट को आप अपनी गर्लफ्रेंड को देंगे तो उसके चेहरे पर सचमुच खुशी नजर आने लगेगी.
झुमके
लड़कियों को झुमकों का या मेटल के इयरिंग्स का बेहद शौक होता है. ऐसे में 500 रुपए का बजट इयरिंग्स के लिए काफी होता है. आप 500 में एक या उससे ज्यादा इयरिंग्स खरीद सकते हैं. वहीं, गर्लफ्रेंड को चांदबाली दी जाए तो फिर तो क्या ही बात है. चांदबालियां और झुमके लड़िकयों के फेवरेट होते हैं.
परफ्यूम
अच्छे परफ्यूम लड़कियों को देने के लिए अच्छा गिफ्ट होते हैं. आप अपनी गर्लफ्रेंड को किसी ब्रांड का परफ्यूम या फिर हाई एंड ब्रांड यानी बहुत महंगे परफ्यूम का ड्यूप या फिर इंस्पायर्ड परफ्यूम भी दे सकते हैं. मंहगे परफ्यूम से इंस्पायर्ड परफ्यूम भी अच्छा गिफ्ट ऑप्शन होते हैं.
पेंडेंट
सिल्वर, गोल्ड या फिर रोजगोल्ड प्लेटेड पेंडेंट गर्लफ्रेंड को दिए जा सकते हैं. ये पेंडेंट देखने में तो खूबसूरत होंगे ही, गर्लफ्रेंड की खूबसूरती को एन्हैंस करने का काम भी करेंगे. ऐसे में आप गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन्स डे पर पेंडेंट गिफ्ट में दे सकते हैं.
लैंप
गर्लफ्रेंड को देने के लिए प्यारा सा लैंप भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. आप 200 से 500 रुपए में काफी अच्छे लैंप खरीद सकते हैं. आजकल गोल से लैंप भी मिलते हैं जिनके अंदर चांद-सितारे या पूरा का पूरा सौरमंडल बना होता है. ये लैंप देखने में सुंदर और ड्रीमी नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें- Kiss Day Wishes: होंठों से छू लो तुम… किस डे पर पार्टनर को भेजिए ये खास मैसेजेस, गालों पर छा जाएगी हया की लाली
संबंधित खबरें
चनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 hr agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 hr agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
2 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
9 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
23 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines