हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Valentine's Day पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये 5 जगहें, यहां जानिए सिर्फ 10 हजार में कैसे प्लान करें ट्रिप 

Valentines Day Cheapest Trip: अगर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, लेकिन आपका बजट सिर्फ 10 हजार रुपये है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर बजट में आसानी से घूमा जा सकता है.  

विज्ञापन
सिर्फ 10 हजार में कैसे प्लान करें Valentine's Day ट्रिप. Image Credit- News24

Valentines Day Trip With Partner: पार्टनर के साथ घूमने का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन फरवरी का महीना आते ही कहीं बाहर जाने का मन और भी ज्यादा करने लगता है. इस महीने में मोहब्बत की हवा चलती है और Valentine’s Day का खास एहसास ट्रिप यादगार बना देता है. ऐसे में अगर आप भी पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाना चाहते हैं और आपका बजट सिर्फ 10 हजार रुपये है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर बहुत ही कम बजट में एक यादगार ट्रिप प्लान की जा सकती है. यहां पर सस्ते होटल और खानपान काफी अच्छा मिलेगा. भारत में ऐसी कौन-सी जगहें हैं… आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.   

इसे भी पढ़ें- गार्डन में चाहिए रेड कलर के फूल? Rose Day पर बालकनी की रौनक बढ़ाने के लिए लगाएं रेड फूलों वाले ये 3 खूबसूरत पौधे

सिर्फ 10 हजार में कैसे प्लान करें Valentine’s Day ट्रिप | Valentine’s Day Trip For Partner Under 10 Hajar

ऋषिकेश- आप ऋषिकेश यानी उत्तराखंड की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. यहां पर आपको बहुत ही सुकून मिलेगा और बहुत ही आसानी से 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान हो जाएगा. यहां पर एक रात रुकने के लिए आपको लगभग 1000 रुपये में बहुत ही आसानी से गेस्टहाउस मिल जाएंगे और लोकल खाना 150 रुपये प्रति प्लेट में काम हो जाएगा. सस्ती ट्रिप बनाने के लिए आपको ट्रेन या बस से सफर करना होगा.
जयपुर- इस मौसम में जयपुर जाना बहुत ही मजेदार हो सकता है. आप बहुत ही आसानी से 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ट्रेन से सफर करना होगा. यहां पर होटल 1000 से 1200 रुपये में एक रात के लिए मिल जाएगा, बाकी खाना अपने हिसाब से कर सकते हैं. लोकल के लिए बस का चुनाव करें और लो कॉस्ट स्पॉट्स को एक्सप्लोर करें. फरवरी के महीने में आपको यहां पर यकीनन आपके पार्टनर को रॉयल फील होगा.
माउंट आबू- राजस्थान में यह इकलौता हिल स्टेशन है, जहां पर मौसम बहुत ही अच्छा मिलेगा. यहां पर सुकून के साथ-साथ आपको रोमांटिक व्यू मिलेगा. रहने के लिए आप ऑफ सीजन होटल का चुनाव करें और लोकल ढाबे पर खाना खाएं, ताकि आपका ट्रिप बजट में आसानी से खत्म हो जाए.
देहरादून- उत्तराखंड में आपका काम 10 हजार से भी कम में हो जाएगा. यहां पर रहना और खाना और जगहों के मुकाबले बहुत ही सस्ता है. घूमने के लिए भी यहां पर काफी कुछ है जहां पर बिल्कुल फ्री में घूमा जा सकता है. खाने-पीने के लिए आपको बहुत ही सस्ते होटल आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आपको थोड़ा ढूंढना पड़ सकता है. सस्ते ट्रिप के लिए आपको बस या ट्रेन से ही सफर करना होगा.
वृंदावन- अपने पार्टनर के साथ वृंदावन घूमने का भी प्लान बनाया जा सकता है. अगर आप शांत और स्पिरिचुअल ट्रिप चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है. यहां पर रात में रुकने के लिए धर्मशाला मौजूद है यहां पर 500 रुपये प्रति दिन में आसानी से काम हो जाएगा. आप पैदल या ई-रिक्शा से मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. बाकी 3 से 4 दिन का ट्रिप आप बहुत ही आसानी से प्लान कर सकते हैं.  

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- कितना सस्ता है Vietnam घूमना? जानिए भारत के 50,000 यहां कितने करोड़ हो जाते हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola