हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Valentines Day: 14 फरवरी के दिन पहली बार डेट पर जा रहे हैं? पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए करें ये 4 काम

Dating Par Jane Se Pehle Kya Karen: अगर आप पार्टनर के साथ डेटिंग का प्लान कर रहे हैं तो 14 फरवरी का दिन एकदम बेस्ट रहेगा. इस दिन अपने पार्टनर को आसानी से इंप्रेस किया जा सकता है.

विज्ञापन
पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए क्या करें? Image Credit- News24

Valentines Day Dating Tips: प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जाता है, खासतौर से वैलेंटाइन डे. यह दिन प्यार का इजहार करने के लिए एकदम बेस्ट माना जाता है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं और यह आपका पहला एक्सपेरियंस है तो यह लेख आपके लिए है. ऐसे मौके पर हर किसी की दिल की धड़कने तेज होना लाजमी है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है. अपने पार्टनर को दीवाना बनाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें और अपनी पहली डेट को खास और यादगार बनाएं. यहां हम आपको 4 ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा कोशिश किए अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बालकनी में चाहिए पिंक कलर के फूल? रौनक बढ़ाने के लिए लगाएं गुलाबी फूलों वाले ये 3 खूबसूरत पौधे

पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए क्या करें? | How To Impress Your Partner

अपनी पहली डेट को यादगार बनाने के लिए नर्वस होने के बजाय हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें. 

विज्ञापन

कॉन्फिडेंस रहने पर करें फोकस- पहली बार मिलने की खुशी में कई बार लोग जरूरत से ज्यादा ओवरएक्टिंग करने लग जाते हैं. दिखावा करने के चक्कर में पार्टनर आपसे इंप्रेस होने के बजाय दूर हो जाता है. इसलिए हल्की स्माइल, आई कॉन्टैक्ट और पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज से अपना कॉन्फिडेंस दिखाने की कोशिश करें. 
बात सुनना भी जरूरी है- डेट पर सिर्फ बातें करना जरूरी नहीं है. आप पार्टनर की बातों को सुनने पर भी गौर करें और सोच समझकर जवाब दें. बीच-बीच में सवाल भी पूछें, क्योंकि सवाल पूछना यह दिखाता है कि सामने वाला वाकई आप में इंटरेस्टेड हैं. साथ ही, अपने बारे में भी सामने वाले को बताएं.
छोटी-छोटी चीजें करें- डेट पर महंगे गिफ्ट्स लेकर जाने के बजाय आप छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें. उन्हें अपनी मैच्योरिटी दिखाएं और वक्त पर पहुंचें. कुर्सी खिसकाकर पार्टनर के बैठने का इंतजार करें. जब पार्टनर बैठ जाए तो खाने के लिए पूछें और उनकी पसंद का ऑर्डर करें.
फोन ना चलाएं- डेटिंग के दौरान ज्यादा फोन नहीं चलाएं, क्योंकि बार-बार मोबाइल देखना बड़ा टर्न-ऑफ हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप फोन साइलेंट रखें और पूरा फोकस सामने बैठे इंसान पर रखें. अगर आप बीच-बीच में फोन देखेंगे तो आप दोनों के बीच सही से बातचीत हो पाए.

इसे भी पढ़ें- Valentine Week List 2026: रोज डे से लेकर Valentine’s Day तक, यहां देखिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन मनाया जाएगा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola