Valentines Day Looks: फरवरी का महीना प्यार और रोमांस से भरा हुआ होता है. वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और कल Valentine’s Day है. यह दिन दो प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है. कपल्स पार्टी करते हैं और घूमने के लिए जाते हैं. इसलिए इस दिन हर लड़की चाहती है कि वह खास दिखे और उसका लुक सबका ध्यान अपनी ओर खींच ले. अगर आप भी इस दिन अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. यहां हम आपको कुछ फेमस सेलेब्स के ऐसे लुक्स बता रहे हैं, जिन्हें आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है.
श्रद्धा कपूर की छोटी काली ड्रेस
श्रद्धा कपूर का ब्लैक कैट लुक डेट नाइट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. श्रद्धा ने वाइड नेकलाइन वाली ब्लैक ड्रेस को डायमंड स्टड्स, बोल्ड मेकअप और लॉन्ग सफेद बूट्स के साथ स्टाइल किया है. आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं.
अनन्या पांडे व्हाइट फ्रिल ड्रेस
अगर आप GenZ हैं तो एक्ट्रेस अनन्या पांडे का फैशन सेंस आपके लिए बेस्ट है. सिंपल और क्लासी लुक के लिए अनन्या की ऑफ-शोल्डर स्टाइल वाली ये सफेद ड्रेस बेस्ट रहेगी. इसमें नेकलाइन पर फ्रिल का काम है. उन्होंने ग्लिमर मेकअप, खुले बाल और सफेद नुकीली हील्स पहनी हैं.
आलिया भट्ट का सॉफ्ट और एलिगेंट लुक
आलिया भट्ट का स्टाइल सिंपल, फ्रेश और बेहद क्लासी होता है. Valentine’s Day के लिए आप पेस्टल पिंक, पीच या लाइट रेड कलर की ड्रेस चुन सकती हैं. इसके साथ हल्का बेस, मस्कारा, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश लगाएं. वैसे यह लुक डिनर डेट के लिए एकदम सही रहेगा.
शनाया कपूर का बार्बी पिंक ड्रेस लुक
बार्बी लुक के लिए शनाया की गुलाबी ड्रेस एकदम बेस्ट है. अभिनेत्री की यह गुलाबी ड्रेस बहुत खूबसूरत है, जिसमें स्लीवलेस डिज़ाइन और गोल नेकलाइन है. शनाया ने अपने लुक को हाफ-क्लच हेयरस्टाइल, मैचिंग ईयररिंग्स और पॉइंटेड हील्स के साथ पूरा किया है.
कैटरीना कैफ का फ्रेश और नेचुरल स्टाइल लुक
कैटरीना कैफ का मेकअप हमेशा नेचुरल और ग्लोइंग होता है. आप फ्लोरल ड्रेस या लाइट शेड का गाउन पहन सकती हैं. मेकअप में हल्का फाउंडेशन, न्यूड लिपस्टिक और थोड़ा हाईलाइटर लगाएं. बालों को स्ट्रेट या सॉफ्ट वेव्स में रखें. यह लुक आपको फ्रेश और एलीगेंट दिखाएगा.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
49 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines