हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Valentine Week List 2026: रोज डे से लेकर Valentine's Day तक, यहां देखिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन मनाया जाएगा

Valentine Week: रोज डे से शुरु होने वाला वैलेंटाइन वीक वैलेंटाइन्स डे पर खत्म होता है. ऐसे में यहां देखिए प्यार के इस पूरे हफ्ते किस तारीख पर कौन सा दिन सेलिब्रेट करते हैं कपल्स.

विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट देखें यहां.

Valentine Week 2026 Complete List: फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है. हवा में प्यार की खुशबू होती है, प्यार के रंग होते हैं और प्यार का मद्धम नशा भी होता है. तभी तो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक लगता है जैसे हवा पहले से ज्यादा सुहावनी हो गई है. कपल्स के लिए यह हफ्ता बेहद खास होता है. इस हफ्ते में वे एकदूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं, एकदूसरे को उपहार देते हैं, एकदूसरे से प्यार के वादे करते हैं और उन्हें निभाने की कस्मे खाते हैं. यहां जानिए 7 फरवरी ( 7 February) से शुरू होने वाले इस वैलेंटाइन वीक में किस तारीख पर कौन सा दिन सेलिब्रेट किया जाता है. यहां आपके लिए पूरी लिस्ट दी गई है.

वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और यह 14 फरवरी तक चलता है.

तारीखदिनओकेजन
7 फरवरीशनिवाररोज डे (Rose Day)
8 फरवरीरविवारप्रपोज डे (Propose Day)
9 फरवरीसोमवारचॉक्लेट डे (Chocolate Day)
10 फरवरीमंगलवारटेडी डे (Teddy Day)
11 फरवरीबुधवारप्रोमिस डे (Promise Day)
12 फरवरीगुरुवारहग डे (Hug Day)
13 फरवरीशुक्रवारकिस डे (Kiss Day)
14 फरवरीशनिवारवैलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day)

रोज डे

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे यानी गुलाब देने का दिन होता है. गुलाब का फूल प्रेम का प्रतीक होता है. हम जिसे प्यार करते हैं उसे ही गुलाब का फूल देते हैं. ऐसे में व्यक्ति अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए गुलाब का फूल देता है.

प्रपोज डे

विज्ञापन

दूसरा दिन है प्रपोज डे. जिससे प्यार करते हैं उससे अपने प्यार का इजहार इसी दिन किया जाता है. प्रपोज डे पर प्यार का इकरार कर प्रेम कहानी की शुरुआत होती है. जो पहले से कपल्स (Couples) हैं वे भी इस दिन एकदूसरे को बताते हैं कि एकदूजे से वे कितना प्यार करते हैं.

चॉक्लेट डे

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन कपल्स एकदूसरे को चॉक्लेट देते हैं. कहते हैं ऐसा करने से रिश्तों में मिठास घुल जाती है.

टेडी डे

विज्ञापन

टेडी डे पर ज्यादातर लड़के अपनी पार्टनर को उपहार में टेडी देते हैं. लड़कियों को टेडी बियर (Teddy Bear) प्यारे लगते हैं और अपने पार्टनर की याद भी दिलाते हैं इसीलिए वे उपहार में टेडी पाना बेहद पसंद करती हैं.

प्रॉमिस डे

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक का अगला दिन है प्रोमिस डे. इस दिन एकदूसरे से उम्रभर का साथ निभाने का वादा किया जाता है. कहा जाता है कि इसी तरह एकदूसरे से हमेशा प्यार करते रहेंगे और एकदूसरे का हर मुश्किल घड़ी में साथ देंगे.

हग डे

विज्ञापन

गले लगाना प्यार जताने का और एकदूसरे को बिना कहे यह कह देने का एक बेहद ही खूबसूरत तरीका है कि कितना प्यार करते हैं. हग डे पर कपल्स एकदूसरे को बेहद प्यार से गले लगाते हैं.

किस डे

विज्ञापन

प्यार के एहसास को और गहरा बनाने के लिए किस किया जाता है. किस होंठों पर हो, गालों पर हो या फिर माथे पर, हर किस का अपना एक अलग मतलब होता है. प्यार से घुले किस (Kiss)के साथ किस डे पूरा किया जाता है.

वैलेंटाइन्स डे

वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है वैलेंटाइन्स डे जो 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है. इस जिन कपल्स एकसाथ समय बिताना पसंद करते हैं. वे डेट पर जाते हैं, हाथों में हाथ डाले वॉक करते हैं, एकसाथ फिल्म देखने या फिर डिनर पर जाने का प्लान बनाते हैं. अपने खूबसूरत से रिश्ते को और गहरा करने की और उम्रभर एकदूसरे से प्यार करने की कस्मों के साथ वैलेंटाइन्स डे पूरा किया जाता है.

यह भी पढ़ें – क्या लड़ाई के बाद सोना ठीक है? जानिए पार्टनर से लड़ाई सुलझाए बिना सोने पर क्या होता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola