Valentine week 2023: वैलेंटाइन डे पर ये खास तोहफे देकर रिश्ते को और भी करें मजबूत
Edited By Niharika Gupta

valentine week 2023
Edited By Niharika Gupta

valentine week 2023
valentine week 2023: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। वैलेंटाइन डे प्यार का जश्न मनाने का समय होता है, जिसका इंतजार प्रेमी जोड़े साल भरबेसब्री से करते हैं। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को ऐसा तोहफा देना चाहता है, जिसे वह जिंदगी भर याद रखे, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम अपने पार्टनर को ऐसा गिफ्ट दे देते हैं, जो हमारे रिश्ते में मिठास लाने के बजाय उसे बिगाड़ देता है। इस वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को देने वाले कई बेतरीन गिफ्ट आईडिया देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं
अपने प्रेम जीवन में उजाला बनाए रखने के लिए आज के दिन आप अपने पार्टनर को गुलाब का दीपक गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आपको एलईडी लाइट के साथ सीलबंद कांच के जार में गुलाब मिलेगा। गुलाब जहां आपके प्यार का इजहार करेगा वहीं इसकी रोशनी आपके रिश्ते में मिठास को बढ़ाएगी। वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए यह सबसे अच्छा गिफ्ट हो सकता है।
आमतौर पर लड़कियों को अंगूठियां बहुत पसंद होती हैं। रिंग अपने दिल की बात कहने का एक अच्छा तरीका है। इस दिन आप अपने पार्टनर को अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर सकते हैं। इससे अपने दिल की बात अपने पार्टनर तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
परफ्यूम और घड़ी दोनों का कॉम्बिनेशन कुछ ऐसा है जो लड़कियों को काफी पसंद आता है। इन दिनों इन्हें Amazon और Flipkart पर बेचा जा रहा है। इसमें आप अपनी मनपसंद घड़ी और परफ्यूम खरीद सकते हैं।
रोमांटिक डिनर का विचार काफी पुराना है, लेकिन आज भी बहुत लोकप्रिय है। इस दिन आप अपने पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। जहां आप उन्हें खास अंदाज में प्रपोज भी कर सकते हैं।
और पढ़िए –Ajwain Paratha Recipe: ऐसे बनाए अजवाइन का हेल्दी और टेस्टी पराठा, खाने वाले पूछेंगे बनाने का तरीका
अगर आप अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास कराना चाहते हैं तो वैलेंटाइन डे पर आप उन्हें फूलों का गुलदस्ता और चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनके दिल में आपके लिए प्यार बढ़ेगा।
लड़कियां अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड को क्या गिफ्ट दूं। अगर ऐसा है, तो आप अपने खास को एक अच्छे बेल्ट या वॉलेट से सरप्राइज दे सकते हैं। Amazon और Flipkart पर इन दिनों कॉम्बो की भरमार है। आप इसके लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: