---विज्ञापन---

Valentine Day पर जानें देश की 5 अमर लव स्टोरी, आज भी दी जाती है इनके प्यार की गवाही

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों का दिन होता है। इस दिन सभी प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और कई वादे भी करते हैं, साथ ही कपल्स एक-दूसरे के साथ समय भी बिताते हैं। आइए हम आपको भारत की 5 ऐसी प्रेम कहानियों के बारे में बताते हैं, जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है।

---विज्ञापन---

Valentine Day 2025: भारत की संस्कृति में प्रेम का भी विशेष स्थान है और यहां की कई प्रेम कहानियां भी समय के साथ-साथ अमर हो चुकी हैं। इन लव स्टोरीज ने न केवल भारत के लोगों बल्कि पूरी दुनिया में प्रेम और रिश्तों को एक अलग पहचान दी है। वैलेंटाइन डे पर प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और तोहफे भी देते हैं। भारत की भूमि में जन्मी कुछ प्रेम कहानियों की आज भी लोग मिसाल देते हैं, जिनमें लैला-मजनू, शाहजहां और मुमताज महल की कहानी है। राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी भी अमर है। तो चलिए, इस वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको भारत की कुछ मशहूर प्रेम कहानियों के बारे में बताते हैं।

भारत की अमर प्रेम कहानियां

1. शाहजहां और मुमताज महल

---विज्ञापन---

शाहजहां और मुमताज महल का प्रेम दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस प्रेमकहानी की पहचान ताज महल से होती है, जिसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मुमताज महल की मृत्यु के बाद, शाहजहां ने उसकी याद में ताज महल बनवाया था। सभी जानते हैं कि यह मुगल काल की सबसे प्रमुख और आज भी मिसाल दी जाने वाली लव स्टोरी है। ताजमहल देखने के लिए हमेशा कई कपल्स जाते हैं और वहां एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं।

Valentine Day 2025

---विज्ञापन---

2. बाजीराव-मस्तानी

मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव भारतीय इतिहास का एक प्रमुख नाम है। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद मराठा इतिहास में सबसे करिश्माई और गतिशील नेता माना जाता है, उन्हें एक पावरफुल जनरलों में से एक माना जाता है। हालांकि, उनकी पहली पत्नी काशीबाई थी, लेकिन उन्होंने प्रेम मस्तानी से किया था। उनके प्रेम संबंध में काफी मुश्किलें भी सामने आई थी, लेकिन दोनों की कहानी आज भी लोगों के बीच जिंदा है।

---विज्ञापन---

3. हीर-रांझा

---विज्ञापन---

पंजाबी इतिहास में हीर और रांझा की प्रेम कहानी बहुत प्रसिद्ध है। यह कहानी प्यार, बलिदान और संघर्ष को दर्शाती है। हीर और रांझा का प्रेम समाज के बंधनों और पारिवारिक प्रतिबंधों के बावजूद एक-दूसरे के प्रति समर्पित है। उनकी कहानी पंजाब के साथ-साथ भारत की संस्कृति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है और आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।

---विज्ञापन---

 

4. सलीम और अनारकली

---विज्ञापन---

सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी भी भारतीय इतिहास की एक प्रमुख प्रेम कथा है। प्यार की ये दास्तान अकबर के दरबार में शुरू हुई थी, जहां एक खूबसूरत नर्तकी अनारकली पहुंची थी। अकबर के बेटे सलीम और उनके बीच प्यार हुआ था, लेकिन उनके प्यार को राजनीति और पारिवारिक दबावों ने अलग कर दिया था और पूरा नहीं होने दिया था। अनारकली की बलि का किस्सा और सलीम का दर्दनाक अंत, इस प्रेम कहानी को अमर बनाता है।

5. पृथ्वीराज चौहान और संयुक्ता

---विज्ञापन---

पृथ्वीराज चौहान मध्यकालीन भारत के एक प्रसिद्ध राजपूत राजा थे और संयुक्ता कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी थीं। उन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद एक-दूसरे से शादी की थी और पृथ्वीराज और संयुक्ता के बीच का प्रेम भारत की सबसे लोकप्रिय प्रेमकहानियों में से एक बन गया।

ये भी पढ़ें- Valentine Day 2025: इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 13, 2025 02:24 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola