Uttarakhand Tourist Places: अगर आप फरवरी में उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं और हमेशा की तरह मसूरी और नैनीताल जैसी जगह ही आपकी लिस्ट में हैं, तो इस बार कुछ नई जगह ट्राई कर सकते हैं। उत्तराखंड में कई ऐसे खूबसूरत और अनजान स्थान हैं, जो सर्दियों में और भी जादुई हो जाते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां, शांत झीलें, घने जंगल और ट्रैकिंग के रोमांच के साथ यह स्थान सर्दियों में स्वर्ग जैसे लगते हैं। औली की बर्फीली ढलानों से लेकर मुनस्यारी की वादियों तक, हर जगह का अपना अनोखा आकर्षण है। यहां हर यात्री के लिए कुछ खास है। रोमांच, शांति और सुंदरता के अद्भुत संगम के लिए इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।
1. चोपता (Chopta)
अगर आप बर्फीली पहाड़ियों और शांत वादियों के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो चोपता आपके लिए परफेक्ट है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे “मिनी स्विट्जरलैंड” कहा जाता है। फरवरी में यहां भारी बर्फबारी होती है, जिससे यह जगह परीयों की कहानियों जैसी सुंदर लगती है। आप यहां से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक कर सकते हैं, जहां से पूरे हिमालय का बेमिसाल नजारा दिखता है। चोपता पहुंचने के लिए आपको ऋषिकेश से सड़क मार्ग से 205 किमी का सफर तय करना होगा। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार और एयरपोर्ट देहरादून में है।
2. औली (Auli)
औली सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सबसे बेहतरीन विंटर डेस्टिनेशन में से एक है। अगर आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और केबल कार राइड का मजा लेना चाहते हैं, तो औली फरवरी में बेस्ट है। यहां से नंदा देवी, कामेत और माना पर्वत का नजारा देखने लायक होता है। आप यहां औली में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग कर सकते हैं, जोशीमठ के पास तपोवन में हॉट स्प्रिंग्स का मजा ले सकते है। केबल कार से बर्फीले पहाड़ों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। ऋषिकेश से 248 किमी दूर जोशीमठ तक गाड़ी से जाएं और वहां से केबल कार या टैक्सी लेकर औली पहुंचें।
3. मुनस्यारी (Munsiyari)
अगर आपको ऑफबीट डेस्टिनेशन पसंद हैं, तो मुनस्यारी आपके लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह जगह पंचचूली पर्वत श्रृंखला के शानदार नजारों के लिए मशहूर है। यहां से मिलम ग्लेशियर, नाम का एक ग्लेशियर और रालम ग्लेशियर तक ट्रैकिंग की जा सकती है। आप यहां खलिया टॉप ट्रेकिंग कर सकते है। बर्थी फॉल्स की खूबसूरती निहार सकते है। ट्राइबल म्यूजियम में कुमाऊं की संस्कृति को जान सकते है। पिथौरागढ़ से 122 किमी दूर मुनस्यारी का सफर रोमांचक और खूबसूरत होता है। नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।
4. खिर्सू (Khirsu)
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं, तो खिर्सू सबसे बढ़िया ऑप्शन है। यह पौड़ी जिले में स्थित एक छोटा-सा पहाड़ी गांव है, जो बर्फ से ढके जंगलों, सेब के बागों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। आप यहां खिर्सू से हिमालय के नजारे देख सकते है। घने देवदार के जंगलों में वॉक कर सकते है। कटारमल सूर्य मंदिर की सैर कर सकते हैं। खिर्सू, ऋषिकेश से 128 किमी दूर है और यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
5. धनौल्टी (Dhanaulti)
मसूरी से करीब 41.9 किमी दूर धनौल्टी एक शानदार विंटर डेस्टिनेशन है। यह जगह अपनी बर्फीली पहाड़ियों, ऊंचे देवदार के जंगलों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जानी जाती है। फरवरी में यहां का मौसम बहुत सुहाना होता है, जिससे यह कपल्स और फैमिली के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाती है। आप यहां धनौल्टी इको पार्क में वॉक कर सकते है। बर्फ में कैंपिंग और बोनफायर का मजा लें सकते है। आलू फार्म और सुरकंडा देवी मंदिर की यात्रा कर सकते है। मसूरी से 26 किमी और देहरादून से 57 किमी दूर धनौल्टी सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
अगर आप फरवरी में उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार मसूरी और नैनीताल को छोड़कर इन 5 जगहों को एक्सप्लोर करें। औली का स्नो एडवेंचर, चोपता का मिनी स्विट्जरलैंड जैसा नजारा, मुनस्यारी की ट्रैकिंग, खिर्सू की शांति और धनौल्टी की रोमांटिक वादियां देखने लायक है। यह सभी चीजें आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। तो इस बार कुछ नया ट्राई करें और उत्तराखंड की अनजान खूबसूरती का लुत्फ उठाएं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बसा है मिनी केरल! तमिल शैली से होती है हनुमान जी की पूजा
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines