हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Used Tea Leaves Benefits: फेंकें नहीं, अपनाएं इस्तेमाल की हुई चाय पत्तियां, किचन से लेकर हेयर केयर तक करेंगी जादू सा असर!

Used Tea Leaves Benefits: हमारे देश में कई घरों में सुबह की शुरुआत एक कप चाय से होती है। लेकिन क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो चाय बनाने के बाद बची हुई पत्तियों को फेंक देते हैं? तो आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं। जिन्हे जानकर आप आज से ही चाय बनाने के बाद बची हुई पत्तियों को फेंकना हमेशा के लिए बंद कर देंगे।

विज्ञापन

Used Tea Leaves Benefits: चाय ज्यादातर लोगों को पीना पसंद होता है। साथ ही चाय बातचीत और अपनेपन की मिठास को बरकरार रखने का जरिया है। ऐसे में अगर आप भी चाय बनाने के बाद उसकी बची हुई पत्तियों को वेस्ट मटेरियल समझकर फेंक देते हैं। तो ऐसा न करें क्योंकि चाय की पत्तियां आपके हाउसहोल्ड वर्क और हेयर केयर में भी काफी मददगार साबित हो सकती हैं। काफी लोगों को बस चाय की पत्तियों को पेड़-पौधों में डालने के फायदों के बारे में पता है। लेकिन आज हम आपको चाय बनने के बाद बची हुई पत्तियों के किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में बताने वाले हैं। जिसके बाद आप इन पत्तियों को पौधों के अलावा भी रोजाना इस्तेमाल कर सकेंगे। तो आइए आपको इन 5 फायदों के बारे में बताते हैं।

क्रॉकरी साफ करें

चाय पत्तियों का पानी क्रॉकरी साफ करने में बहुत मददगार होता है। अगर आपके लिए ऑयली बर्तन को साफ करना मुश्किल टारगेट होता है। तो आप चाय पत्तियों के पानी में डिश वॉश मिलाकर बर्तनों को साफ कर सकती हैं। इससे आपके बर्तनों में चमक आ जाएगी।

चॉपिंग बोर्ड

बची हुई चाय की पत्तियों से आप घर का चॉपिंग बोर्ड भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए चाय की पत्तियों को चॉपिंग बोर्ड पर डालें अब इसमें 1 चम्मच डिश वॉश और 1 नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद चॉपिंग बोर्ड को रगड़कर साफ करें। इससे आपका बोर्ड चमक जाएगा और स्मूथ काम करेगा।

विज्ञापन

फर्नीचर की पॉलिश

आप चाहें तो चाय की बची हुई पत्तियों का उपयोग फर्नीचर की पॉलिश के रूप में भी कर सकते हैं। इसका पानी लकड़ी की सतह पर लगाएं और कपड़े से साफ करें। यह फर्नीचर को चमकदार और मजबूती देता है। साथ ही आपके फर्नीचर को क्लीन लुक भी देगा।

मक्खियों को भगाएं

अगर आपके घर में गर्मियों में अधिक मक्खियां हो जाती हैं। तो आप इसे भगाने के लिए चाय की पत्ती की पोटली बनाकर उन जगहों पर रख दें। मक्खियां अपने आप भाग जाएंगी।

विज्ञापन

हेयर केयर

आप इसे अपने बालों में भी लगा सकते हैं। बची हुई चाय पत्तियों को आप उबाल लें और छान लें। इस पानी को धुले बालों पर डालें और बालों को पोछ लें। इससे आपके बाल मुलायम और रेशमी बनेंगे।

ये भी पढ़ें-

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola