Buttermilk for Dandruff: विंटर सीजन आते ही आपके बालों में डेंड्रफ की समस्या होने लग जाती है। ऐसे में आप बाजार से खरीदकर एंटी डेंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन ये शैंपू कई सारे केमिकल से भरपूर होते हैं जोकि आपके बालों को हार्म पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं बाजार के शैंपू डेंड्रफ को पूरी तरह से हटाने में भी कारगर नहीं होते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए छाछ हेयर मास्क लेकर आए हैं। छाछ में प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन ए, लैक्टिक एसिड, अल्फा-हाइड्रोक्सी एसिड और कैल्शियम जैसे कई गुण मौजूद होते हैं जोकि आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।
छाछ को हेयर केयर में शामिल करने से आपकी स्कैल्प से रूसी को साफ रने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपके बाल मजबूत भी बनते हैं, तो चलिए जानते हैं छाछ हेयर मास्क (How To Make buttermilk hair mask) बनाने की विधि-
छाछ हेयर मास्क बनाने की सामग्री-
- छाछ 1 छोटी कटोरी
- नींबू 1 छोटा चम्मच
- ग्लिसरीन 1 छोटा चम्मच
छाछ हेयर मास्क कैसे बनाएं? ( How to use buttermilk for Dandruff)
- छाछ हेयर मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में छाछ को छान लें।
- फिर आप इसमें नींबू और शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- फिर आप बालों को अच्छे से सूखा कर इस मिक्चर को स्कैल्प और बालों पर लगा लें।
- इसके बाद आप इसको लगभग 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- फिर आप एक शैंपू की मदद से हेयर वॉश कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस हेयर मास्क को सप्ताह में एक दिन जरूर लगाएं।
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 hr agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
2 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
5 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
8 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
21 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines