Urinary Incontinence: कई बार जरा सी छींक या कूदने पर यूरिन लीक हो जाता है और ये समस्या खास करके महिलाओं में देखने को मिलती है। इसकी वजह से कई बार महिलाओं को शर्मिंदगी भी महसूस होती है। पेशाब से जुड़ी इस बीमारी को यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस कहते हैं और ये पेल्विक फ्लोर मसल्स के कमजोर होने के कारण होती है। ये बीमारी पुरुषों को भी हो सकती है, लेकिन महिलाओं की तुलना में कम। यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस बीमारी के दौरान बॉडी में स्टोर यूरिन अचानक से छींकने पर अचानक ही निकल आता है, जिस पर कंट्रोल नहीं रहता है। अगर आप भी इस बीमारी से परेशान हैं, तो इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका कारण और बचाव…
यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस का कारण
महिलाओं में ये बीमारी उम्र बढ़ने के साथ कॉमन हो जाती है। ज्यादातर महिलाओं में 30 से 35 की उम्र के बाद नजर आती है। कई बार बच्चे की डिलीवरी के बाद कई महिलाओं के शरीर के निचले हिस्से के मसल्स कमजोर हो जाते हैं, क्योंकि बच्चे को जन्म देने में नीचे के मसल्स ज्यादा स्ट्रेच होते हैं। ऐसा अक्सर तब देखा जाता है, जब कोई महिला काफी पतली हो और पैदा हुआ बच्चा काफी हेल्दी हो, तो इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मोटापा और डायबिटीज की वजह से भी ये परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस के लक्षण
1. बार-बार पेशाब आना।
2. कूदने,हंसने, खांसने या छींकने पर अचानक पेशाब निकलना।
3. त्वचा पर जलन महसूस होना।
यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस से बचाव
पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज यूरिन लीक को कम करने में करने में मदद कर सकती है। इसे सही तरीके से करना और इसमें शॉर्ट स्क्वीज और लॉन्ग स्क्वीज शामिल करना जरूरी हो जाता है। अगर आप खुद को इस परेशानी से दूर रखना चाहते हैं, तो रोज इस एक्सरसाइज रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपको पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
5 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
10 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
12 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
16 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines