Upvas Thalipeeth Recipe In Hindi: हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाई जाने वाली है। इसलिए नवरात्रि के ये 9 दिन भक्तों के लिए विशेष होते हैं। ऐसे में भक्तजन 9 दिनों का उपवास रखते हैं और पूरे दिन फलाहार ग्रहण करते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए उपवास थालीपीठ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट और चटपटे थालीपीठ को आप गर्मागर्म चाय या चटनी के साथ खूब स्वाद से पेट भरकर खा सकते हैं। इससे आप पूरे दिन भरपूर ऊर्जावान बने रहते हैं, तो चलिए जानते हैं उपवास थालीपीठ (Upvas Thalipeeth Recipe) बनाने की रेसिपी-
उपवास थालीपीठ बनाने की सामग्री-
- राजगिरा आटा 1/2 कप
- आलू 1/2 कप छिला हुआ ग्रेटेड
- मूंगफली 2 चम्मच क्रश की हुई
- हरी मिर्च का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस 1/2 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
- घी 1 छोटा चम्मच
अभी पढ़ें – फ्राइड राइज डे सेलिब्रेशन पर बनाएं यमी चीज गार्लिक फ्राइड राइस, ये रही रेसिपी
उपवास थालीपीठ बनाने की रेसिपी- (Upvas Thalipeeth Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सारी सामग्री डालकर मिला लें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और नरम आटा गूंथकर रख लें।
- इसके बाद आप इस आटे को 4 बराबर भागों में बांट कर रख लें।
- फिर आप एक तवे को घी से हल्का सा ग्रीस करके गर्म करें।
- इसके बाद आप लोई को बेलकर गर्म तवे पर डालें।
- फिर आप इसको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छी तरह से सेंक लें।
- अब आपका उपवास के लिए थालीपीठ बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको व्रत वाली चटनी और गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
13 mins agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
14 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
15 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
17 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
17 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
18 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
20 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
22 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines