Ganesh Chaturthi 2025: इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 यानी आज से शुरू हो गया है। यह 10 दिन हर शहर में किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होते। कोई भांगड़े पर झूमते हुए बप्पा का स्वागत करता है, तो कोई नारियल फोड़कर। और कुछ लोग भोग की नई-नई वरायटीज से बप्पा को प्रसन्न करते हैं।
बच्चा हो या बुजुर्ग, सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है। अगर आप भी श्री गणेश जी के लिए अपने हाथों से बनी मोदक की वरायटी अर्पित करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं मेवा के अलावा आप कौन-कौन से स्वादिष्ट मोदक बना सकते हैं।
नारियल मोदक
नारियल मोदक को बनाना बेहद आसान है। सूखा नारियल, गुड़ और घी से बने इस मोदक की मीठी सुगंध और स्वाद भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। इसे बिना स्टीम किए भी तैयार किया जा सकता है।
खोया मोदक
अगर आप हर बार वही मेवा मोदक बनाते हैं, तो इस बार ट्राई करें यह मलाईदार खोया मोदक। दूध, चीनी और इलायची पाउडर से बना यह मोदक हल्की आंच पर पकाकर घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
मलाई मोदक
ताजे मलाई और कंडेंस्ड मिल्क से बना यह मोदक मुंह में घुल जाता है। इसमें केसर का प्रयोग स्वाद को और भी खास बना देता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको यह पसंद आता है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को खुश करने के लिए बनाएं ये 4 खूबसूरत फूलों की रंगोलियां
केसर पेड़ा मोदक
केसर और खोया के मेल से बना यह मोदक पेड़े जैसा स्वाद देता है। ऊपर से आप पिस्ता या चांदी का वर्क लगाकर इसे और खास बना सकते हैं।
ड्राय फ्रूट मोदक
काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर और खजूर से बना यह मोदक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है। इसे बिना चीनी के भी बनाया जा सकता है, जिससे यह और भी हेल्दी हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: कम समय में बनाएं मनमोहक रंगोली, इन आइडियाज से बप्पा का स्वागत होगा स्पेशल
संबंधित खबरें
पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 hr agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
3 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
6 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
21 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines