Budget Ceremony Wala Halwa Kaise Banaye: आम बजट पेश होने से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी हो चुकी है. हर साल यह परंपरा बड़े ही शान से मनाई जाती है. बजट से कुछ दिन पहले यानी 27 जनवरी को वित्त मंत्रालय में यह खास रस्म निभाई जाती है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को हलवा परोसा जाता है. यह समारोह ना सिर्फ मिठास का प्रतीक है, बल्कि बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है. इस दौरान बजट से जुड़े सभी अधिकारी एक जगह इकट्ठा होते हैं और उनके लिए हलवा तैयार किया जाता है. इसके बाद बजट डॉक्यूमेंट्स की प्रिंटिंग और फाइनल तैयारियों का काम शुरू होता है. अगर आप भी बजट सेरेमनी जैसा हलवा घर पर तैयार करना चाहते हैं तो आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- बजट पेश होने से पहले क्यों बनाया जाता है हलवा? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी
बजट सेरेमनी जैसा हलवा कैसे बनाएं?
सामग्री
- सूजी- 1 कप
- घी- आधा कप
- चीनी- 2 कप
- पानी- 1 कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- काजू और किशमिश- आधा कप
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें और गैस पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रख दें. कड़ाही में हलवा बहुत ही अच्छा बनता है.
- घी डालकर गर्म करें और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक ब्राउन करें. लगातार सूजी को चलाते रहें और धीरे-धीरे पानी डालते डालें
- इस दौरान आपको सूजी लगातार चलाते रहना है ताकि हलवे में किसी भी तरह की गांठ ना बने.
- जब सूजी अच्छे से फूल जाए, तब चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं . हलवा थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन आपको पानी नहीं डालना है.
- अब इलायची पाउडर और अगर पसंद हो तो आधा कप काजू किशमिश डालकर हलवा गाढ़ा करें. इस दौरान आपको हलवा चलाते रहना है.
- जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे और ऊपर से घी आने लगे तो गैस बंद कर दें. बस आपका हलवा तैयार है, जिसे रात के खाने के साथ सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Budget के दिन FM निर्मला सीतारमण का स्पेशल साड़ी लुक, क्यों माना जा रहा है इसे बेहद शुभ?
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
28 mins agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
15 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines