Budget Halwa Ceremony Recipe: बजट सेरेमनी जैसा हलवा घर पर कैसे बनाएं? रात के खाने के साथ सर्व करने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

Budget Halwa Ceremony Recipe: बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया गया था. अगर आप भी घर पर बजट सेरेमनी वाला सादा और स्वादिष्ट हलवा बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताई गई रेसिपी आपको लिए मददगार साबित हो सकती है. 

Budget Halwa Ceremony Recipe

बजट सेरेमनी जैसा हलवा कैसे बनाएं? Image Credit- News24

Budget Ceremony Wala Halwa Kaise Banaye: आम बजट पेश होने से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी हो चुकी है. हर साल यह परंपरा बड़े ही शान से मनाई जाती है. बजट से कुछ दिन पहले यानी 27 जनवरी को वित्त मंत्रालय में यह खास रस्म निभाई जाती है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को हलवा परोसा जाता है. यह समारोह ना सिर्फ मिठास का प्रतीक है, बल्कि बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है. इस दौरान बजट से जुड़े सभी अधिकारी एक जगह इकट्ठा होते हैं और उनके लिए हलवा तैयार किया जाता है. इसके बाद बजट डॉक्यूमेंट्स की प्रिंटिंग और फाइनल तैयारियों का काम शुरू होता है. अगर आप भी बजट सेरेमनी जैसा हलवा घर पर तैयार करना चाहते हैं तो आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.  

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट सेरेमनी जैसा हलवा कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • सूजी- 1 कप
  • घी- आधा कप
  • चीनी- 2 कप
  • पानी- 1 कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काजू और किशमिश- आधा कप

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें और गैस पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रख दें. कड़ाही में हलवा बहुत ही अच्छा बनता है.
  • घी डालकर गर्म करें और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक ब्राउन करें. लगातार सूजी को चलाते रहें और धीरे-धीरे पानी डालते डालें  
  • इस दौरान आपको सूजी लगातार चलाते रहना है ताकि हलवे में किसी भी तरह की गांठ ना बने.
  • जब सूजी अच्छे से फूल जाए, तब चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं . हलवा थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन आपको पानी नहीं डालना है.  
  • अब इलायची पाउडर और अगर पसंद हो तो आधा कप काजू किशमिश डालकर हलवा गाढ़ा करें. इस दौरान आपको हलवा चलाते रहना है.
  • जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे और ऊपर से घी आने लगे तो गैस बंद कर दें. बस आपका हलवा तैयार है, जिसे रात के खाने के साथ सर्व किया जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- Budget के दिन FM निर्मला सीतारमण का स्पेशल साड़ी लुक, क्यों माना जा रहा है इसे बेहद शुभ?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ