Handbag psychology: हैंडबैग पुराने समय से ही हमारे फैशन का अहम हिस्सा रहा है। आप जो भी पहनते हैं, सिर्फ वो ही एक्सेसरीज में नहीं आता है, बल्कि आपका हैंडबैग भी इसी एक्सेसरीज में शामिल है। आपका हैंडबैग आपके व्यक्तित्व, लाइफस्टाइल और आपकी फीलिंग्स के बारे में बताता है। ऐसा माना जाता है कि हम जैसे होते हैं हमारे पास चीजें भी वैसी ही होती हैं। यहां जानते हैं कि आपका हैंडबैग किस तरह से आपकी फिलिंग्स और साइकोलॉजी को जाहिर करता है।
मिनिमलिस्ट का हैंडबैग
अगर आपकी पसंद का हैंडबैग एक स्लीक, मिनिमलिस्टिक पीस है, तो ये बताता है कि आप एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। मिनिमलिस्ट ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं होते हैं, ये सुंदर और सिंपल दिखते हैं। अक्सर वो लोग इसे चुनते हैं, जिन्हें ज्यादा दिखावा और शानो शौकत पसंद नहीं होती है। ऐसे लोग लिमिटेड चीजों के साथ खुश रहना पसंद करते हैं। साथ ही यह अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहते हैं।
ये भी पढ़ें: डबल धमाल! दिवाली-हैलोवीन करना है साथ-साथ सेलिब्रेट, 7 आसान टिप्स करें फॉलो
डिजाइनर बैग
एक डिजाइनर हैंडबैग सिर्फ पैसे को ही नहीं दर्शाता है ये आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का भी प्रतीक होता है। जो लक्जरी हैंडबैग रखते हैं, वे अक्सर ऐसे व्यक्ति होते हैं जो गुण और आर्ट को महत्व देते हैं। यही नहीं उनका हैंडबैग ये जाहिर करता है कि वह कौन हैं और किस पोजीशन पर खड़े हैं और साथ ही यह भी बताता है कि वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे कंट्रोल करते हैं।
ओवरसाइज टोट बैग
ओवरसाइज टोट बैग उन लोगों को पसंद आता है, जो किसी भी परिस्थिति के लिए पहले से ही तैयार होते हैं। ऐसे व्यक्ति मल्टी टैलेंटेड होते हैं और हर समय अपने साथ सभी जरूरत की चीजें रखना पसंद करते हैं। इन्हें हर चीज में ऑप्शन रखना पसंद होता है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि उस व्यक्ति के पास किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है।
क्रॉसबॉडी बैग
क्रॉस बॉडी बैग रखना वह पसंद करते हैं जिन्हें अपनी लाइफ आसानी से और सुविधा के साथ जीना अच्छा लगता है। ऐसे व्यक्ति बोझ उठाना पसंद नहीं करते और अपने हाथों को फ्री रखना चाहते हैं। यह बैग ऐसे व्यक्ति के लिए एकदम सही है, जो हमेशा चलते रहते हैं और चीजों को हल्का रखना पसंद करते हैं। इस तरह के लोग टैलेंटेड और फ्री माइंडेड होते हैं।
कलरफुल बैग
कलरफुल बैग उन लोगों को पसंद आता है जो खुद को फैशन के माध्यम से दूसरों के सामने अपने व्यक्तित्व को जाहिर करना चाहते हैं। ऐसे व्यक्ति क्रिएटिव दिमाग और सबके साथ खुलने मिलने वाले लोगों में से एक होते हैं। वह कभी भी किसी भी तरह का चैलेंज लेने से नहीं डरते हैं। यह बैग किसी भी व्यक्ति को भीड़ से अलग करता है। साथ ही इस तरह के बैग रखने वाले व्यक्ति खुले विचारों और एनर्जी से भरे हुए होते हैं।
ये भी पढ़ें: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
8 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
10 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
11 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
13 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines