क्या होती है फिजिकल और इमोशनल चीटिंग? ट्विंकल खन्ना और काजोल ने किस Cheating को ठहराया सही

Emotional Cheating Vs Physical Cheating: चीटिंग को लेकर काजोल और ट्विंकल खन्ना की कही गई बात को सोशल मीडिया पर बैकलेश मिल रहा है. यहां जानिए किस तरह की चीटिंग को लेकर काजोल और ट्विंकल का कहना है कि रात गई बात गई.

Cheating

इमोशनल और फिजिकल चीटिंग क्या होती है? Image Credit - Freepik

विज्ञापन

Cheating In Relationship: टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल एक्ट्रेस काजोल और ट्विंकल खन्ना का टॉक शो है जिसमें वे सेलेब्स को बुलाकर उनसे बातचीत करती हैं और फन गेम्स खेलती हैं. शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में ट्विंकल (Twinkle Khanna) और काजोल ने करण जोहर और जान्हवी कपूर को बुलाया था. एक गेम के दौरान सवाल किया या कि क्या इमोशनल इंफिडेलिटी (Emotional Infidelity) फिजिकल इंफिडेलिटी यानी चीटिंग से ज्यादा बुरी होती है या नहीं. इसपर जान्हवी का कहना था कि चीटिंग तो चीटिंग होती है चाहे वो फिजिकल हो या इमोशनल, दोनों ही बुरी हैं, कोई एक दूसरे से ज्यादा बुरी कैसे हो सकती है. इसपर काजोल (Kajol), ट्विंकल और करण का मत अलग था. करण का कहना था कि फिजिकल इंफिडेलिटी डील ब्रेकर नहीं है और ट्विंकल ने कहा कि रात गई बात गई और काजोल ने भी यही बात सही ठहराई. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने करण, काजोल और ट्विंकल को जमकर ट्रोल किया है. लेकिन, फिजिकल और इमोशनल इंफिडेलिटी होती क्या है, आइए जानते हैं.

क्या होती है फिजिकल इंफिडेलिटी | What is physical cheating in a relationship

फिजिकल चीटिंग का मतलब है शारीरिक चीटिंग यानी अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ शारीरिक संबंध (Sexual Relation) बनाना या शारीरिक रूप से करीब आना. इसमें सेक्स, किसिंग और किसी भी तरह का रोमांटिक फिजिकल कोंटेक्ट आता है. व्यक्ति अपने पार्टनर के अलावा किसी और से प्यार करता है या नहीं करता या उसके बारे में कैसा फील करता है वो इस तरह की चीटिंग में मैटर नहीं करता है बल्कि वह किसी और के शारीरिक तौर पर करीब आ रहा है यह देखा जाता है.

विज्ञापन

फिजिकल इंफिडेलिटी रिश्तों को तोड़ सकती है क्योंकि यह कपल्स के बीच की पर्सनल बाउंडरी को नकारती है. कपल्स एकदूसरे से प्यार करते हैं, एकदूसरे के साथ अंतरंग पल बिताते हैं और चाहते हैं कि रिलेशनशिप के बाहर पार्टनर किसी के साथ इतना इंवोल्व ना हो. लेकिन, पार्टनर का किसी और के साथ फिजकल रिलेशन बनाना भरोसे को तोड़ने वाला साबित होता है और अक्सर लोग फिजिकल चीटिंग को छिपाए रखने की कोशिश करते हैं.

इमोशनल चीटिंग क्या होती है (What is emotional cheating)

इमोशनल चीटिंग को समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इमोशनल चीटिंग का मतलब होता है कि पार्टनर किसी और के लिए उस तरह फील करने लगता है जिस तरह उसे सिर्फ आपके लिए फील करना चाहिए. जैसे, आपका पति सिर्फ आपसे ही प्यार नहीं करता बल्कि किसी और से भी प्यार करने लगता है, किसी और को चाहने लगता है, किसी और के आंसू नहीं देख सकता है और अपने दुख में किसी और का कंधा उसे ज्यादा सुकून देता है. अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ इमोशनल बोंड बनाने को ही इमोशनल चीटिंग कहा जा सकता है.

विज्ञापन

इस तरह की चीटिंग में आपके पार्टनर (Partner) का किसी और के साथ किसी तरह का शारीरिक संबंध नहीं होता बल्कि सिर्फ इमोशनल कनेक्शन होता है, यानी पार्टनर तन से नहीं बल्कि मन से किसी और का हो जाता है. इमोशनल चीटिंग में एकदूसरे से झूठ कहना, सच छिपाना और अपने रिश्ते में स्पार्क खो जाना जैसा महसूस होता है. ऐसा लगता है कि पार्टनर के सबसे करीब अब आप नहीं है बल्कि कोई और है. यह ख्याल ही मन को कचोटने लगता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ