How To Make Turmeric Toner: हर कोई सुंदर और साफ-सुथरी त्वचा की चाह रखता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, पार्लर और ट्रीटमेंट्स का सहारा तक लेते हैं। लेकिन कई हानिकारक केमिकल से भरपूर होने के साथ-साथ मनचाहे रिजल्ट भी प्रदान करने में असमर्थ होते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर हल्दी टोनर बनाने की विधि लेकर आए हैं। हल्दी एक आयुर्वेदिक हर्ब है जोकि आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। हल्दी टोनर की मदद से आपकी स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद मिलती है।
इसकी खासियत ये है कि इससे सेंसेटिव स्किन वालों को भी कोई हानि नहीं होती है। हल्दी टोनर की मदद से चिपचिपी त्वचा से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं हल्दी टोनर (How To Make Turmeric Toner) बनाने की विधि-
हल्दी टोनर बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 कप गुलाब जल
- कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल (वैकल्पिक)
हल्दी टोनर कैसे बनाएं? (How To Make Turmeric Toner)
- हल्दी टोनर बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 कप गुलाब जल लें।
- फिर आप इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें 1/2 चम्मच हल्दी और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को एक स्प्रे बोतल में भर लें।
- फिर आप इसको फ्रिज में रखकर स्टोर कर लें।
- अब आपका हल्दी टोनर बनकर तैयार हो चुका है।
- आप इस टोनर को फेस वॉश के बाद किसी भी वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
43 mins agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
14 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
18 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
18 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
19 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
21 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
22 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
23 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines